परमाणु ऊर्जा : भारत चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल, संसद ने जताया वैज्ञानिकों का आभार

IANS | April 16, 2026 1:48 PM

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की वैज्ञानिक प्रगति और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि की जानकारी गुरुवार को संसद में रखी गई। राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सदन को बताया कि 6 अप्रैल 2026 को तमिलनाडु के कल्पक्कम में भारत ने परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। देश के 500 मेगावाट प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ने पहली बार क्रिटिकलिटी प्राप्त कर ली है। इसका अर्थ है कि रिएक्टर में नियंत्रित और सतत परमाणु श्रृंखला अभिक्रिया सफलतापूर्वक शुरू हो गई है।

समय पर पुलिस भर्ती, ट्रेनिंग व सुविधाओं से बना सुरक्षा का बेहतर माहौल : सीएम योगी

IANS | April 16, 2026 12:40 PM

गोरखपुर, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद पुलिस विभाग में समय पर भर्ती, समय पर ट्रेनिंग और अवस्थापना सुविधाओं के विकास से पुलिसकर्मियों के कार्य की गति बढ़ी है। इसी का परिणाम है कि प्रदेश में सुरक्षा का बेहतर माहौल बना और सुशासन का बेहतरीन मॉडल खड़ा हुआ।

27 साल इंतजार के बाद भी तीन वर्ष और लगेंगे, महिला आरक्षण बिल तुरंत लागू हो: पद्मश्री लिबिया लोबो सरदेसाई

IANS | April 15, 2026 10:31 PM

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। पद्मश्री से सम्मानित 102 वर्षीय गोवा की स्वतंत्रता सेनानी लिबिया लोबो सरदेसाई ने बुधवार को महिला आरक्षण बिल पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह बिल स्वागत योग्य है, लेकिन बेहद असंतोषजनक और चुनावी हथकंडा है।

सरकार ने एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए फरवरी-मार्च में 92,000 करोड़ रुपए की गारंटी को दी मंजूरी

IANS | April 15, 2026 8:19 PM

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकार ने इस साल फरवरी-मार्च के दौरान एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए 92,000 करोड़ रुपए से अधिक की 5.27 लाख से ज्यादा गारंटियों को मंजूरी दी है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के अनुसार, पश्चिम एशिया संघर्ष से पैदा हुए वैश्विक चुनौतियों के बीच यह कदम सेक्टर को मजबूत समर्थन देने के लिए उठाया गया है।

घुसपैठियों को अपना और भारतीयों को पराया मानती है टीएमसी: स्मृति ईरानी

IANS | April 15, 2026 7:01 PM

कोलकाता, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर बुधवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर तीखा हमला बोला है।

मार्च में भारत की श्रम बल सहभागिता दर स्थिर रही: केंद्र

IANS | April 15, 2026 6:35 PM

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। सांख्यिकी मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी एक बयान के मुताबिक, भारत में 15 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों का श्रम बल सहभागिता दर यानी लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट (एलएफपीआर), जो रोजगार की स्थिति का एक अहम संकेतक माना जाता है, मार्च 2026 में लगभग स्थिर रहा। यह फरवरी के 55.9 प्रतिशत के मुकाबले हल्का घटकर 55.4 प्रतिशत दर्ज किया गया।

डॉ. बाल गंगाधरनाथ महास्वामीजी ने समाज के सशक्तीकरण में सराहनीय प्रयास किए : पीएम मोदी

IANS | April 15, 2026 6:24 PM

मांड्या, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कर्नाटक दौरे की झलकियां शेयर की। उन्होंने बताया कि कर्नाटक के मांड्या जिले में स्थित श्री आदिचुंचनगिरी महासंस्थान मठ में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन किया गया।

पद्मश्री से सम्मानित महिलाओं ने महिला आरक्षण बिल पर प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

IANS | April 15, 2026 5:50 PM

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध व्यवसायी और उद्यमी कल्पना सरोज ने महिला आरक्षण बिल का स्वागत करते हुए कहा कि यह सरकार का बहुत बड़ा और दूरदर्शी फैसला है। अब महिलाओं को शासन और प्रशासन में सार्थक भागीदारी का अधिकार मिलेगा।

कर्नाटक कांग्रेस नेताओं ने राम मंदिर की भव्यता की सराहना की, अयोध्या यात्रा को बताया भावुक अनुभव

IANS | April 15, 2026 5:27 PM

अयोध्या, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक के कांग्रेस विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राम मंदिर के भव्य निर्माण की सराहना करते हुए अयोध्या यात्रा को भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध अनुभव बताया।

'पोइला बोइशाख' पर पीएम मोदी की पश्चिम बंगाल के लोगों से अपील, 'विकसित राज्य बनाने का लें संकल्प'

IANS | April 15, 2026 3:44 PM

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 'पोइला बोइशाख' के अवसर पर पश्चिम बंगाल के लोगों को पत्र लिखकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।