जलेबी की मिठास के साथ फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले का उद्घाटन, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शामिल हुए

IANS | January 31, 2026 2:30 PM

फरीदाबाद, 31 जनवरी (आईएएनएस)। गोहाना की जलेबी की मिठास के साथ सूरजकुंड में 39वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव शुरू हो गया है। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने रविवार को 'लोकल से ग्लोबल- आत्मनिर्भर भारत' थीम पर आधारित इस मेले का उद्घाटन किया। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और राज्य के विरासत एवं पर्यटन मंत्री अरविंद कुमार शर्मा भी मौजूद थे।

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की पर्यावरण संरक्षण प्रतिबद्धता को मिल रही वैश्विक पहचान: सीएम योगी

IANS | January 31, 2026 12:20 PM

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एटा की पटना बर्ड सेंचुरी को रामसर साइट के रूप में मान्यता मिलने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को लगातार वैश्विक पहचान मिल रही है।

पीएम मोदी का रविवार को पंजाब दौरा, आदमपुर एयरपोर्ट का नया नामकरण और हलवारा एयरपोर्ट टर्मिनल का करेंगे उद्घाटन

IANS | January 31, 2026 11:41 AM

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। संत गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पंजाब का दौरा करेंगे। वे दोपहर लगभग 3:45 बजे आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां वे एयरपोर्ट के नए नाम 'श्री गुरु रविदास जी एयरपोर्ट, आदमपुर' का अनावरण करेंगे। वे पंजाब के लुधियाना में हलवारा एयरपोर्ट पर टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन भी करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने एटा बर्ड सेंचुरी और कच्छ छारी-ढांड को रामसर साइट के रूप में मान्यता पर जताई खुशी

IANS | January 31, 2026 11:14 AM

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के एटा स्थित पटना बर्ड सेंचुरी और गुजरात के कच्छ स्थित छारी-ढांड को रामसर साइट के रूप में मान्यता मिलने पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि ये मान्यताएं जैव विविधता को संरक्षित करने और महत्वपूर्ण इकोसिस्टम की रक्षा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

महाराष्ट्र: सुनेत्रा पवार की डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ को लेकर शरद पवार बोले- मुझे कोई जानकारी नहीं

IANS | January 31, 2026 10:44 AM

बारामती, 31 जनवरी (आईएएनएस)। एनसीपी-एसपी के सुप्रीमो शरद पवार ने कहा है कि उन्हें सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि एनसीपी ने ही यह फैसला लिया होगा।

श्री गुरु हर राय के प्रकाश पर्व पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं

IANS | January 31, 2026 8:44 AM

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। सिख धर्म के सातवें गुरु श्री गुरु हर राय जी के प्रकाश पर्व पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।

पीएम आवास से लेकर अटल पेंशन और स्वच्छता तक, केंद्र की योजनाओं में लागू करने में यूपी नंबर वन

IANS | January 30, 2026 7:08 PM

लखनऊ, 30 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश ने केंद्र और राज्य की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दम पर विकास के हर मोर्चे पर देश में मजबूत स्थिति दर्ज कराई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विभिन्न राष्ट्रीय योजनाओं में पहला स्थान हासिल कर रहा है। इससे शासन-प्रशासन की परिणाम आधारित कार्यशैली स्पष्ट रूप से सामने आई है।

भारत का राजकोषीय घाटा अप्रैल-दिसंबर अवधि में बजट लक्ष्य का 54.5 प्रतिशत रहा

IANS | January 30, 2026 7:00 PM

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। भारत का राजकोषीय घाटा वित्त वर्ष 26 के पहले नौ महीनों (अप्रैल-दिसंबर अवधि में) में 8.55 लाख करोड़ रुपए रहा है। यह बजट 2025 में चालू वित्त वर्ष के लिए निर्धारित किए गए लक्ष्य का 54.5 प्रतिशत है। यह जानकारी वित्त मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए डेटा से प्राप्त हुई।

एनसीपी प्रतिनिधिमंडल ने सीएम फडणवीस से मुलाकात की, नए विधायक दल के नेता और डिप्टी सीएम पद पर हुई चर्चा

IANS | January 30, 2026 4:13 PM

मुंबई, 30 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। जानकारी सामने आई कि विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी नेताओं ने मुख्यमंत्री के साथ विधायक दल के नेता और उपमुख्यमंत्री की नियुक्ति समेत कई मुद्दों पर चर्चा की।

यूपी: सीएम योगी का निर्देश, विभागों की वार्षिक कार्ययोजना 15 अप्रैल तक स्वीकृत हो

IANS | January 30, 2026 1:43 PM

लखनऊ, 30 जनवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में परियोजनाओं की वित्तीय स्वीकृति प्रक्रिया को तेज, सरल और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि विभागीय मंत्री स्तर से मिलने वाली स्वीकृति की सीमा, जो अभी 10 करोड़ रुपए तक है, उसे बढ़ाकर 50 करोड़ रुपए किया जाए। 50 से 150 करोड़ रुपए तक की परियोजनाओं की मंजूरी वित्त मंत्री स्तर से और 150 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की स्वीकृति मुख्यमंत्री स्तर से दी जाए, जिससे परियोजनाओं को समय पर वित्तीय मंजूरी मिले और काम तेजी से आगे बढ़े।