पीएम मुद्रा योजना के जरिए बिना गारंटी के लोन देकर छोटे उद्यमियों को सशक्त बनाना जारी: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

IANS | March 17, 2026 5:01 PM

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) देश के छोटे उद्यमियों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। इस योजना के तहत बिना किसी गारंटी के लोन दिया जाता है, जिससे लाखों लोग अपने बिजनेस आइडिया को आसानी से शुरू कर पा रहे हैं।

भारत, अमेरिका सहित कई देशों से एलपीजी आयात कर रहा; देश में आपूर्ति सामान्य : केंद्र

IANS | March 17, 2026 4:55 PM

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की ओर से मंगलवार को कहा गया कि भारत ने अमेरिका सहित कई देशों से एलपीजी को आयात करना शुरू कर दिया है। साथ ही बताया कि देश में आपूर्ति सामान्य बनी हुई है और किसी भी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर से गैस खत्म होने की रिपोर्ट नहीं मिली है।

बंगाल चुनाव: टीएमसी ने सभी सीटों पर उतारे उम्मीदवार, भवानीपुर से मैदान में सीएम ममता बनर्जी

IANS | March 17, 2026 4:43 PM

कोलकाता, 17 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी भवानीपुर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। ममता बनर्जी ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विधानसभा चुनाव के लिए सभी 294 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी।

एकनाथ शिंदे की पीएम मोदी से मुलाकात, मिडिल ईस्ट युद्ध समेत कई मुद्दों पर हुई बात

IANS | March 17, 2026 3:55 PM

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने ईरान-इजरायल युद्ध, घरेलू हालात और महाराष्ट्र के अलग-अलग मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की। इस दौरान शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे, नरेश म्हस्के, मिलिंद देवड़ा, धैर्यशील माने, श्रीरंग बारणे और रवींद्र वायकर मौजूद रहे।

भारतीय परिवारों की बचत बढ़कर जीडीपी की 21.7 प्रतिशत हुई : पंकज चौधरी

IANS | March 17, 2026 3:29 PM

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को संसद में कहा कि नई जीडीपी सीरीज के मुताबिक (बेस ईयर 2022-23) भारतीय परिवारों की बचत वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़कर जीडीपी के 21.7 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जो कि वित्त वर्ष 2022-23 में जीडीपी के 20 प्रतिशत थी।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने उपराज्यपाल को लिखा पत्र; 'ऑडिबल ट्रैफिक सिग्नल' लगाने का किया आग्रह

IANS | March 17, 2026 3:18 PM

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली के शहरी बुनियादी ढांचे को अधिक समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू को एक औपचारिक पत्र लिखा है।

हेमवती नंदन बहुगुणा ने यूपी के विकास को प्रदान की नई ऊंचाइयां : सीएम योगी

IANS | March 17, 2026 1:00 PM

लखनऊ, 17 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया। राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को स्मरण किया।

204 पूर्व अधिकारियों ने लिखा खुला पत्र; संसद में राहुल गांधी के व्यवहार पर सवाल उठाए, माफी की मांग

IANS | March 17, 2026 12:49 PM

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। देश के 204 पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने संसद की गरिमा को लेकर चिंता जताते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। इन हस्ताक्षरकर्ताओं में 116 सेवानिवृत्त सशस्त्र बल अधिकारी, 84 सेवानिवृत्त नौकरशाह (जिनमें 4 राजदूत शामिल हैं) और 4 वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल हैं।

बीरभूम का सियासी गणित: विधानसभा में टीएमसी का एकतरफा राज, भाजपा के लिए सफर कितना मुश्किल?

IANS | March 17, 2026 11:50 AM

कोलकाता, 17 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल का बीरभूम संसदीय क्षेत्र कभी वामपंथियों का अभेद्य किला हुआ करता था, जो अब टीएमसी का गढ़ है, जहां भाजपा अपनी बढ़त बनाने की लगातार कोशिश कर रही है। यह एक ग्रामीण जिला है। जिले का उत्तरी हिस्सा (मुर्शिदाबाद सीमा के पास) मुस्लिम बहुल है। वहीं, दक्षिणी और पश्चिमी बीरभूम में हिंदू बहुसंख्यक हैं, जिनमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (मुख्य रूप से संथाल) का एक बड़ा और निर्णायक हिस्सा है।

स्कूटर वाले सीएम : जिन्हें पहचान नहीं पाए अधिकारी, बेंगलुरु में बैग उठाकर बाहर निकल चुके थे पर्रिकर

IANS | March 16, 2026 9:12 PM

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। जीवन में सादगी ऐसी थी कि एक राज्य के मुख्यमंत्री होते हुए भी स्कूटर की सवारी और सड़क किनारे चाय पीना नहीं छोड़ा। आम आदमी वाली छाप में बड़े से बड़ा अधिकारी भी पहचान करने में मात खा जाया करता था। जब एक राज्य से निकलकर देश की राजधानी तक पहुंचने का दौर आया, तब भी वो सादगी बरकरार रही, जिसके लिए उन्हें जाना जाता था। बात हो रही है गोवा के चार बार मुख्यमंत्री और भारत के रक्षा मंत्री रह चुके दिवंगत मनोहर पर्रिकर की।