पोलैंड के मंत्री बोले, 'पीएम मोदी ने रूस को यूक्रेन पर परमाणु हमला करने से रोका'

IANS | February 6, 2026 11:14 AM

नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव बार्टोशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक स्तर पर निभाई सकारात्मक भूमिका की सराहना की। आईएएनएस से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने रूस को यूक्रेन पर परमाणु हमले से रोका था।

'प्रधानमंत्री हूं, फिर भी लोग मुझे अलग-अलग तरीके से काम करने के लिए कहते हैं', पीएम मोदी ने छात्रों को दिया अध्ययन मंत्र

IANS | February 6, 2026 10:55 AM

नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के दौरान छात्रों को पढ़ाई के लिए एक बेशकीमती मंत्र दिया। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे अपने पैटर्न के हिसाब से पढ़ाई करें। सबकी सलाह सुनें, लेकिन अपना तरीका तभी बदलें जब आप चाहें।

युवा सोच को मिली राष्ट्रीय पहचान: 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग' में पीएम मोदी के समक्ष रखे गए विचार बजट में हुए शामिल

IANS | February 6, 2026 9:18 AM

नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। देश के युवाओं के विचार अब सिर्फ मंच तक सीमित नहीं रहे, बल्कि नीति और बजट का हिस्सा भी बन रहे हैं। 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' इसका बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया है।

पूर्वी नागालैंड का दशकों से लंबित मुद्दा समझौते के साथ हल, पीएम मोदी ने बोले- लोगों के लिए खुलेंगे समृद्धि के रास्ते

IANS | February 6, 2026 8:59 AM

नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत सरकार, नगालैंड सरकार और ईस्टर्न नगालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन (ईएनपीओ) के प्रतिनिधियों के बीच हुए समझौते की प्रशंसा की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह समझौता लोगों के लिए अवसर और समृद्धि के नए रास्ते खोलेगा।

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

IANS | February 5, 2026 10:12 PM

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट 2026 में शामिल हो गए। इस कार्यक्रम में देशभर से लाखों युवाओं ने भाग लिया, लेकिन कुछ चुनिंदा प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपने विचार पेश करने का अवसर मिला। इनमें कानपुर की कीर्ति शुक्ला, रांची के मयंक राज और वापी (गुजरात) की शुभ्रा चौबे जैसे युवा शामिल हैं, जिनके सुझावों ने बजट में जगह बनाई।

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग : प्रीति कालरा ने दिए स्टार्ट-अप पर सुझाव, बजट में शामिल हुए विचार

IANS | February 5, 2026 9:06 PM

सोनीपत, 5 फरवरी (आईएएनएस)। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवा शक्ति पर गहरे भरोसे को एक बार फिर साबित किया है। इस कार्यक्रम में युवा इनोवेटर्स ने सीधे प्रधानमंत्री के साथ अपने विचार साझा किए, जिससे भारत को दुनिया की स्टार्टअप राजधानी बनाने का विजन और मजबूत हुआ।

कांग्रेस के अहंकारी 'युवराज' ने एक 'सिख' सांसद को गद्दार बोला : पीएम मोदी

IANS | February 5, 2026 7:37 PM

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर सिख गुरुओं का अपमान करने का आरोप लगाया।

व्यापारिक समझौते भारत की लंबी अवधि की आर्थिक रणनीति का हिस्सा : पीएम मोदी

IANS | February 5, 2026 7:09 PM

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भविष्य के लिए तैयार व्यापार समझौते देश की लंबी अवधि की आर्थिक रणनीति का हिस्सा हैं और साथ ही कहा कि देश तेजी से विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है।

वोट बैंक की राजनीति में डूबे लोगों ने देश को मजबूती देना प्राथमिकता नहीं समझा : पीएम मोदी

IANS | February 5, 2026 6:07 PM

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज मेरा देश पूरा सामर्थ्य दिखा रहा है। यह तब होता है जब आपके पास आर्थिक सामर्थ्य हो, आपके नागरिकों में देश के प्रति ऊर्जा हो, और खासकर मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक मजबूत इको-सिस्टम हो, तभी विश्व आपके साथ डील करने के लिए आगे आता है।

'खड़गे जी बुजुर्ग हैं, बैठकर करें नारेबाजी...', राज्यसभा में पीएम मोदी की विपक्ष पर चुटकी

IANS | February 5, 2026 5:38 PM

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी सांसदों की नारेबाजी पर चुटकी लेते हुए कहा, "खड़गे जी बुजुर्ग हो चुके हैं, इसलिए उनको बैठकर नारेबाजी करने की अनुमति दी जानी चाहिए।" पीएम मोदी की इस बात पर सदन में ठहाके लगने लगे।