चाइना मास्टर्स: सात्विक-चिराग ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, क्रिस्टो-टोमा पोपोव की जोड़ी को दी मात
शेनझेन, 3 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय स्टार बैडमिंटन जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को चाइना मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। उन्होंने फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव और टोमा जूनियर पोपोव को 21-17, 22-24, 21-9 से हराया।