यूपी टी20 लीग: कानपुर में भारी बारिश, लखनऊ शिफ्ट करने पड़े प्लेऑफ और फाइनल मैच
कानपुर, 31 अगस्त (आईएएनएस)। यूपी टी20 लीग ने लगातार हो रही भारी बारिश के कारण प्लेऑफ मैच के साथ फाइनल मुकाबले को कानपुर से लखनऊ शिफ्ट कर दिया है। टूर्नामेंट की गवर्निंग काउंसिल ने सोमवार को यह घोषणा की।