यूपी टी20 लीग: अभिषेक एक मैच के लिए सस्पेंड, ऋषभ-कुनाल पर भी लगा आचार संहिता तोड़ने के लिए जुर्माना

IANS | August 29, 2026 7:55 PM

कानपुर, 29 अगस्त (आईएएनएस)। यूपी टी20 लीग में ग्रीन पार्क स्टेडियम में नोएडा किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान आचार संहिता तोड़ने का दोषी पाए जाने पर काशी रुद्रास के खिलाड़ी अभिषेक गोस्वामी को एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि दो अन्य खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया गया है।

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: बारिश की भेंट चढ़ा तीसरे दिन का पहला सेशन, नहीं फेंकी जा सकी एक भी गेंद

IANS | August 29, 2026 6:35 PM

लंदन, 29 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट मैच के तीसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा और एक भी गेंद का खेल नहीं हो सका।

दलीप ट्रॉफी: हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण सेमीफाइनल मुकाबले से बाहर हो सकते हैं यश धुल

IANS | August 29, 2026 5:23 PM

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। नॉर्थ जोन के टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज यश धुल हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण साउथ जोन के खिलाफ होने वाले दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइल मुकाबले को मिस कर सकते हैं। यह मुकाबला रविवार से बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) मैदान पर खेला जाना है।

विमेंस एशिया कप 2026: थाईलैंड के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी टीम इंडिया, चौथे खिताब पर होंगी निगाहें

IANS | August 29, 2026 4:57 PM

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। विमेंस टी20 एशिया कप 2026 में टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज रविवार को थाईलैंड के खिलाफ करेगी। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ करना चाहेगी। भारतीय टीम की निगाहें चौथी बार टी20 विमेंस एशिया कप का खिताब जीतने पर होगी।

घरेलू क्रिकेट में लगातार दमदार प्रदर्शन, फिर भी भारत की टेस्ट टीम में मौके को तरस रहे ये 5 खिलाड़ी

IANS | August 29, 2026 3:58 PM

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में घरेलू क्रिकेट के प्रदर्शन को सिलेक्शन का आधार माना जाता है। खासतौर पर टेस्ट क्रिकेट में खिलाड़ियों का सिलेक्शन उनके घरेलू क्रिकेट के प्रदर्शन पर काफी हद तक निर्भर भी करता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंटरनेशनल क्रिकेटर्स को भी खाली समय में घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेने की सलाह दे चुका है। इस कड़ी में ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के खिलाफ सख्त कदम भी उठाए जा चुके हैं।

जैस्मिन लंबोरिया: लड़कों के साथ मुक्केबाजी के अभ्यास से शुरू हुआ करियर, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीता स्वर्ण

IANS | August 29, 2026 3:31 PM

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा था। भारतीय टीम ने रिकॉर्ड 7 स्वर्ण पदक जीते थे। इसमें पुरुष और महिला दोनों मुक्केबाजों ने स्वर्ण जीते थे। स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला मुक्केबाजों में एक नाम जैस्मिन लंबोरिया का भी था। लंबोरिया ने 57 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।

पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लगातार 'फ्लॉप शो' पर भड़के कोच सरफराज, क्रीज पर समय बिताने की दी सलाह

IANS | August 29, 2026 3:05 PM

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के हेड कोच सरफराज अहमद ने टीम के बल्लेबाजों के प्रदर्शन से खासा नाखुश हैं। सरफराज का कहना है कि पाकिस्तानी बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा समय नहीं बिता पा रहे हैं और इसी कारण टीम 30 से 35 ओवरों के अंदर ही ऑलआउट हो जा रही है।

टखने की चोट के कारण बाकी सीजन से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, जताई निराशा

IANS | August 29, 2026 2:51 PM

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा टखने की चोट के कारण बचे हुए पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। नीरज ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।

राष्ट्रीय खेल दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, खेल मंत्री मांडविया, संसदीय कार्य मंत्री रिजिजू ने युवाओं को मेजर ध्यानचंद से प्रेरणा लेने की अपील की

IANS | August 29, 2026 9:59 AM

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। दिग्गज हॉकी की खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई जा रही है। इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए देशवासियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई दी है। खेल मंत्री मांडविया ने इस अवसर पर देशवासियों से खुद को फिट रखने के लिए सप्ताह में कम से कम एक घंटा किसी खेल को देने की अपील की।

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी 'राष्ट्रीय खेल दिवस' की बधाई, मेजर ध्यानचंद को किया याद

IANS | August 29, 2026 9:30 AM

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। हॉकी दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई जा रही है। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने देशवासियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई दी है और मेजर ध्यानचंद को याद किया है।