आईपीएल 2026: वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचा, 'पावरप्ले' में कभी न हुआ था ऐसा
न्यू चंडीगढ़, 29 मई (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में इतिहास रच दिया है। 15 वर्षीय सूर्यवंशी एक सीजन में पावरप्ले (1-6 ओवर) के बीच में 500 का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।