भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर गोपीनाथ का 96 साल की उम्र में निधन

IANS | April 9, 2026 7:31 PM

चेन्नई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे उम्रदराज और सम्मानित चेहरों में शुमार चिंगलपुत दोराइकन्नु गोपीनाथ 96 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोपीनाथ का निधन चेन्नई के अड्यार में अपनी बेटी के घर पर हुआ। साल 2024 में दत्ता गायकवाड़ के निधन के बाद, गोपीनाथ उस भारतीय टीम के आखिरी जीवित सदस्य थे जिसने देश की पहली टेस्ट जीत दर्ज की थी।

आईपीएल 2026: एक-दूसरे का विजयरथ रोकना चाहेंगी आरआर और आरसीबी की टीमें

IANS | April 9, 2026 6:16 PM

गुवाहाटी, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना करेगी। बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 16वें मैच में सीजन की दो बेहतरीन टीमों का आमना-सामना होगा, जिसमें एक टीम दूसरी टीम की जीत की लय तोड़ना चाहेगी।

केएल राहुल आईपीएल में 'हिट', मगर 41 महीनों से भारतीय टी20 टीम में नहीं बना सके जगह

IANS | April 9, 2026 5:56 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 14वें मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ 92 रन बनाए। 52 गेंदों की इस पारी में राहुल ने 4 छक्के और 11 चौके लगाए। केएल राहुल आईपीएल में लगातार अपनी चमक बिखेरते आए हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें नवंबर 2022 के बाद से भारत की टी20 टीम में मौका नहीं मिल सका।

सुर्खियों से दूर, लेकिन प्रदर्शन और रिकॉर्ड दमदार, आईपीएल का 'छुपा रुस्तम' गेंदबाज

IANS | April 9, 2026 5:53 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। 140 मुकाबलों में 149 विकेट। आईपीएल में दो बार एक ही मुकाबले में 4 विकेट लेने का कारनामा। एक मैच में 'पंजा' (5 विकेट) खोलने का रिकॉर्ड। विराट कोहली का सर्वाधिक बार आईपीएल में विकेट चटकाने का रिकॉर्ड और रोहित शर्मा को इस लीग में छह बार पवेलियन भेजने का कारनामा। ये आंकड़े उस गेंदबाज के हैं, जो सुर्खियों में तो कम रहते हैं, लेकिन आईपीएल के हर सीजन में अपनी गेंदबाजी से छाप छोड़ते हैं। नाम है संदीप शर्मा।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पुरुष और महिला घरेलू खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाई

IANS | April 9, 2026 2:50 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल की अगुआई वाली बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने पुरुष और महिला क्रिकेटरों की घरेलू मैच फीस और सैलरी में वृद्धि का ऐलान किया है। बोर्ड का कहना है कि खिलाड़ियों को लंबे समय से बहुत कम पैसे मिल रहे थे।

आईपीएल 2026: शुभमन गिल पर लगा 12 लाख का जुर्माना, डीसी के खिलाफ मैच से जुड़ा है मामला

IANS | April 9, 2026 2:24 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में बुधवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 1 रन से हरा दिया। जीटी की सीजन की यह पहली जीत थी। इस जीत के बावजूद जीटी के कप्तान शुभमन गिल पर जुर्माना लगाया गया है।

बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप: आयुष ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, पीवी सिंधु और एचएस प्रणय बाहर

IANS | April 9, 2026 1:55 PM

निंगबो, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए गुरुवार को यहां ताइपे के चिन यू जेन को सीधे गेम में हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। आयुष ने 41 मिनट तक चले मैच में ताइपे के शटलर पर 21-16, 21-12 से आसान जीत दर्ज की।

आईपीएल 2026: बीसीसीआई ने 18 राज्यों और 1 यूटी के 30 शहरों में फैन पार्क के फेज 2 की घोषणा की

IANS | April 9, 2026 1:29 PM

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल फैन पार्क 2026 के फेज 2 की घोषणा कर दी है। इसका मकसद 18 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) के 30 शहरों में आईपीएल के अनुभव को रोमांचक तरीके से पहुंचाना है।

लिलिमा मिंज: साधारण आदिवासी परिवार से निकलकर ओलंपिक में किया देश का प्रतिनिधित्व

IANS | April 9, 2026 1:11 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। लिलिमा मिंज भारतीय महिला हॉकी टीम की एक शानदार खिलाड़ी रही हैं। मिडफील्डर के तौर पर टीम इंडिया के लिए उनका करियर बेहतरीन और उपलब्धियों से भरपूर रहा है।

राहुल की चुनौती उनका खेल नहीं, निर्णय लेने की क्षमता है: अंबाती रायुडू

IANS | April 9, 2026 12:37 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में बुधवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में फैंस को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बल्लेबाज केएल राहुल की आक्रामक बल्लेबाजी देखने को मिली। राहुल ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 52 गेंदों पर 92 रनों की धमाकेदार पारी खेली। डीसी बेशक हार गई हो, लेकिन राहुल की शानदार पारी की तारीफ फैंस और आलोचक सभी ने की है।