'मैं 90 प्रतिशत फिट, लॉर्ड्स टेस्ट में कप्तानी के लिए तैयार हूं': बाबर आजम

IANS | August 27, 2026 7:40 AM

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार से लॉर्ड्स में शुरू हो रहा है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम इंजरी की वजह से पहला टेस्ट नहीं खेल सके थे, लेकिन दूसरे टेस्ट उनके खेलने की संभावना है।

द ग्रेट खली: बचपन में की मजदूरी, जूते खरीदने तक के नहीं थे पैसे, डब्ल्यूडब्ल्यूई वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनकर रचा इतिहास

IANS | August 26, 2026 11:18 PM

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। द ग्रेट खली के नाम से विश्व भर में मशहूर दलीप सिंह राणा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। सात फीट और एक इंच लंबे खली ने अपने विशाल कद-काठी के दम पर डब्ल्यूडब्ल्यूई में खास पहचान बनाई। वह वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय बने।

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग: ओपनिंग मैच में अमृतसर सूरमा का मोहाली किंग्स से सामना, देखें पूरा शेड्यूल

IANS | August 26, 2026 10:57 PM

चंडीगढ़, 26 अगस्त (आईएएनएस)। शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 की शुरुआत रविवार से होगी, जिसका पहला मैच अमृतसर सूरमा और मोहाली किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में आयोजित होगा।

खिलाड़ी की चाल और बॉडी लैंग्वेज से टैलेंट की पहचान करती हैं नीतू डेविड, बताया- यह रोल काफी दिलचस्प

IANS | August 26, 2026 8:47 PM

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। यूपी वॉरियर्स ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 से पहले भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज नीतू डेविड को स्काउटिंग हेड की जिम्मेदारी सौंपी है। नीतू का मानना है कि एक खिलाड़ी के चलने के तरीके से प्लेयर्स कैसे होंगे, इस बात का अंदाजा हो जाता है।

डीपीएल 2026: अनमोल-तेजस्वी की दमदार पारी, सेंट्रल दिल्ली को हराकर साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने कटाया फाइनल का टिकट

IANS | August 26, 2026 6:28 PM

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के पहले क्वालीफायर में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 15 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही साउथ दिल्ली ने टूर्नामेंट के फाइनल का टिकट भी हासिल कर लिया है।

मैनचेस्टर सिटी में शामिल हुए मोरक्को के खिलाड़ी अय्यूब बौआदी, 5 साल के लिए हुआ करार

IANS | August 26, 2026 6:22 PM

मैनचेस्टर, 26 अगस्त (आईएएनएस)। प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर सिटी ने लिले से अय्यूब बौआदी को साइन करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। मोरक्को के इस युवा खिलाड़ी ने 2031 तक एतिहाद स्टेडियम में रहने के लिए करार पर हस्ताक्षर किए हैं। 18 वर्षीय बौआदी, एलियट एंडरसन, पियर्स चार्ल्स, जेरेमी मोंगा, मैथिस डेटोरबेट और जेरोनिमो रुली के बाद सिटी के छठे समर साइनिंग हैं।

कोलंबो टेस्ट: संकट में फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम, दूसरी पारी में गंवाए 6 विकेट, जीत के करीब भारत

IANS | August 26, 2026 5:08 PM

कोलंबो, 26 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय टीम सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में जारी दूसरे टेस्ट मैच में जीत के बेहद करीब है। बुधवार को, चौथे दिन का खेल बारिश के चलते जल्द खत्म हो गया। दिन की समाप्ति तक श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 229 रन बना लिए हैं। यहां से श्रीलंका के पास सिर्फ 16 रन की लीड है। ऐसे में भारत मुकाबले के अंतिम दिन श्रीलंकाई टीम को जल्द समेटकर जीत के 'गोल्डन चांस' को भुनाने उतरेगा।

एशिया कप टीम में प्रतिका को चुने जाने पर अंजुम चोपड़ा ने उठाए सवाल, बोलीं- सिलेक्टर्स का फैसला समझ से परे

IANS | August 26, 2026 5:00 PM

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा ने आगामी महिला एशिया कप के लिए भारतीय टी20 टीम में सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल को शामिल करने के फैसले पर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस निर्णय के पीछे की वजह समझ नहीं आ रही है।

एशियन गेम्स 2026: आखिर क्यों सीधा क्वार्टर फाइनल मैच खेलने उतरेगा भारत? जानिए टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल

IANS | August 26, 2026 4:29 PM

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 का आगाज 19 सितंबर से जापान की धरती पर होना है। टूर्नामेंट में इस बार क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। टूर्नामेंट में महिलाओं के मुकाबले 17 सितंबर से शुरू हो जाएंगे, जबकि पुरुष टीम के मैचों की शुरुआत 24 सितंबर से होगी।

भारत की जर्सी पहनना मेरे लिए गर्व की बात, एशियन गेम्स में अपना 100 प्रतिशत देने का प्रयास करूंगी: सुरुचि सिंह

IANS | August 26, 2026 3:57 PM

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। शूटर सुरुचि इंदर सिंह फोगाट को एशियन गेम्स 2026 में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। हालांकि, हरियाणा के भिवानी की रहने वालीं सुरुचि का यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा। सुरुचि का कहना है कि सबसे बड़ं मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है।