आईपीएल 2026: केकेआर को चहल से रहना होगा सावधान, लेग स्पिनर के नाम है सर्वाधिक विकेट

IANS | April 6, 2026 1:49 PM

कोलकाता, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) में सोमवार को कोलकाता के इडन गार्डेन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में केकेआर को युजवेंद्र चहल से बचकर रहना होगा।

ओलंपिक पदक विजेता ब्लैंका व्लासिक को 'वर्ल्ड 10के बेंगलुरु 2026' का एंबेसडर बनाया गया

IANS | April 6, 2026 1:27 PM

बेंगलुरु, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और दो बार की विश्व चैंपियन ब्लैंका व्लासिक को 'वर्ल्ड 10के बेंगलुरु 2026' के लिए अंतरराष्ट्रीय इवेंट एंबेसडर बनाया गया है। इस वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रेस का आयोजन 26 अप्रैल को होना है।

मोहसिन नकवी दिन में दिख रहे तारे, कहा- आईपीएल को पीछे छोड़ देगी पीएसएल

IANS | April 6, 2026 12:17 PM

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने दावा किया है कि पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) तेजी से विकसित हो रही है। आने वाले समय में यह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को टक्कर देगी और दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग बन सकती है।

सीएसके ने खराब रणनीति अपनाई और उसे बदलने की कोशिश भी नहीं की: अंबाती रायुडू

IANS | April 6, 2026 11:36 AM

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सीएसके को 43 रन से हार का सामना करना पड़ा। सीजन के तीसरे मैच में सीएसके की यह तीसरी हार थी। मैच के बाद पूर्व क्रिकेटर आरोन फिंच और अंबाती रायुडू ने सीएसके की रणनीति पर सवाल उठाए।

टॉमी पॉल ने जीता यूएस मेन्स क्ले कोर्ट चैंपियनशिप का खिताब, अर्जेंटीना के रोमन एंड्रेस बुरुचागा को हराया

IANS | April 6, 2026 10:54 AM

ह्यूस्टन, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। टॉमी पॉल ने अर्जेंटीना के रोमन एंड्रेस बुरुचागा पर 6–1, 3–6, 7–5 से जीत के साथ अपना पहला यूएस मेन्स क्ले कोर्ट चैंपियनशिप का खिताब जीता। यह उनका पांचवां एटीपी टूर खिताब है, वहीं क्ले पर पहला खिताब है।

आईपीएल 2026: पंजाब के खिलाफ 2 अंक हासिल करना कोलकाता के लिए चुनौती, मैच पर बारिश का खतरा

IANS | April 6, 2026 10:08 AM

कोलकाता, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला कोलकाता नाइड राइडर्स (केकेआर) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच सोमवार की शाम कोलकाता के इडेन गार्डन्स में खेला जाएगा। अपने घरेलू मैदान में पंजाब किंग्स को हराकर 2 अंक लेना केकेआर के लिए बड़ी चुनौती है।

आईपीएल 2026 : टिम डेविड ने की दिनेश कार्तिक की तारीफ, कहा- उनके साथ काम करना बहुत कीमती है

IANS | April 6, 2026 9:31 AM

बेंगलुरु, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने सीएसके को 43 रन से हरा दिया। मैच में आरसीबी के टिम डेविड ने जिस विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की उसे क्रिकेट फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे। डेविड को उनकी 25 गेंदों पर 8 छक्कों से सजी 70 रनों की नाबाद पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

आईपीएल 2026 में आरसीबी तोड़ सकती है सीएसके का एक बड़ा रिकॉर्ड

IANS | April 6, 2026 8:45 AM

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 में रविवार को अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 43 रन से हरा दिया। आरसीबी की सीजन में यह लगातार दूसरी जीत थी। इस मैच में आरसीबी ने सीएसके को सिर्फ हराया ही नहीं, बल्कि उसके एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने की प्रक्रिया में एक कदम और नजदीक पहुंच गई है।

नॉन-स्ट्राइकर एंड से टिम डेविड के छक्के देखना रोमांचक था: रजत पाटीदार

IANS | April 6, 2026 8:27 AM

बेंगलुरु, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। रविवार को अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से हरा दिया। इस जीत के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने विस्फोटक पारी खेलने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज टिम डेविड की जमकर तारीफ की।

आईपीएल 2026: सीएसके को हराकर अंकतालिका में टॉप पर पहुंची आरसीबी, किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप?

IANS | April 6, 2026 8:01 AM

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 11वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने 43 रन से जीत दर्ज की। जीत के साथ ही आरसीबी ने अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। आइए आरसीबी-सीएसके मैच के बाद अंकतालिका और शीर्ष बल्लेबाजों और गेंदबाजों पर नजर डालते हैं।