डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल: दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश की हार से भारतीय टीम को राहत, ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत कायम

IANS | August 23, 2026 3:53 PM

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश को मिली हार से भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की प्वाइंट्स टेबल में फायदा पहुंचा है। वहीं, कंगारू टीम की बादशाहत कायम है।

विशाखापत्तनम: मांडविया, रक्षा खडसे ने 'ब्रिक्स फ्रेंडशिप साइकिलिंग इवेंट' का नेतृत्व किया

IANS | August 23, 2026 3:32 PM

विशाखापत्तनम, 23 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने रविवार को विशाखापत्तनम में 'ब्रिक्स फ्रेंडशिप साइकिलिंग इवेंट' का नेतृत्व किया। यह फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल का 87वां संस्करण था। ब्रिक्स युवा और खेल मंत्रियों की बैठक के दौरान इस साइकिलिंग इवेंट का आयोजन किया गया था।

भारत बनाम श्रीलंका: पडिक्कल-गिल ने लगाया अर्धशतक, टीम इंडिया के नाम रहा दूसरा सेशन

IANS | August 23, 2026 3:17 PM

कोलंबो, 23 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहली क्रिकेट क्लब स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट का दूसरा सेशन भारतीय टीम के नाम रहा है।

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश: दूसरे टेस्ट में मिली शर्मनाक हार से निराश कप्तान शांतो, गेंदबाजों के प्रदर्शन को सराहा

IANS | August 23, 2026 2:45 PM

मैके, 23 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने माना कि उनकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया। हालांकि, उन्होंने कहा कि दो टेस्ट मैचों की यह सीरीज उन्हें कीमती अनुभव देगी, क्योंकि वे विदेशों में मुश्किल हालात में बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं।

'हमें वापसी की जरूरत थी', दूसरे टेस्ट में मिली धमाकेदार जीत के बाद बोले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस

IANS | August 23, 2026 1:56 PM

मैके, 23 अगस्त (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट मैच में जबरदस्त वापसी करते हुए बांग्लादेश को एक पारी और 51 रनों से हराया। कंगारू कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश पर मिली जीत डार्विन की हार का सही जवाब थी।

सिनसिनाटी ओपन फाइनल: महिला एकल में पेगुला और गॉफ, पुरुष एकल में टियाफो और फिल्स के बीच मुकाबला

IANS | August 23, 2026 12:29 PM

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। सिनसिनाटी ओपन के महिला और पुरुष एकल का फाइनल मुकाबला तय हो चुका है। महिला एकल का फाइनल जेसिका पेगुला और कोको गॉफ के बीच होगा, जबकि पुरुष एकल का फाइनल मुकाबला फ्रांसेस टियाफो और आर्थर फिल्स के बीच खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया ने लिया हार का बदला, दूसरे टेस्ट के दूसरे ही दिन बांग्लादेश को पारी और 51 रन से हराया

IANS | August 23, 2026 11:02 AM

साउथ मैके, 23 अगस्त (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया ने डार्विन में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में बांग्लादेश से मिली हार का बदला ले लिया है। साउथ मैके में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को दूसरे ही दिन पारी और 51 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 1-1 से बराबर कर दी।

कोलंबो टेस्ट: बीसीसीआई ने कुलदीप यादव के बाहर रहने की वजह बताई

IANS | August 23, 2026 10:11 AM

कोलंबो, 23 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। टॉस के बाद जब भारतीय टीम का प्लेइंग इलेवन घोषित किया गया, उसमें कुलदीप यादव का नाम नहीं था। बीसीसीआई ने कुलदीप के कोलंबो टेस्ट से बाहर रहने की जानकारी दी है।

'ब्रिक्स फ्रेंडशिप संडे ऑन साइकिल' का आयोजन हुआ, फिट इंडिया अभियान आगे बढ़ रहा: मांडविया

IANS | August 23, 2026 8:21 AM

विशाखापत्तनम, 23 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने विशाखापत्तनम में 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ब्रिक्स देशों के बैठक के अवसर पर आयोजित 'संडे ऑन साइकिल' का यह संस्करण विशेष रहा।

डीपीएल 2026: किंग्स के खिलाफ हार के साथ लायंस खिताबी दौड़ से बाहर, टॉप-4 टीमें तय

IANS | August 22, 2026 11:48 PM

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। वेस्ट दिल्ली लायंस ने शनिवार को सेंट्रल दिल्ली किंग्स के खिलाफ दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 37वें मुकाबले में 21 रन से जीत हासिल की। इसी के साथ सीजन की शीर्ष-4 टीमें तय हो गई हैं।