दूसरा टेस्ट: मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 64 रन पर समेटा

IANS | August 22, 2026 10:11 AM

साउथ मैके, 22 अगस्त (आईएएनएस)। डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली बांग्लादेश की टीम साउथ मैके में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में महज 64 रन पर सिमट गई।

आरती साहा: भारत की सबसे युवा ओलंपियन, इंग्लिश चैनल पार करने वाली पहली एशियन महिला एथलीट

IANS | August 22, 2026 9:44 AM

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय तैराकी की दुनिया में आरती साहा का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित है। आरती ने बहुत ही छोटी उम्र में तैराकी की दुनिया में अपनी अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई थी।

हॉकी विश्व कप: भारतीय पुरुष टीम का मेजबान नीदरलैंड से अहम मुकाबला आज

IANS | August 22, 2026 9:06 AM

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। एफआईएच हॉकी पुरुष विश्व कप में शनिवार को भारतीय टीम का मुकाबला मेजबान नीदरलैंड से होना है। मैच शाम 7:30 बजे से वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। नीदरलैंड मौजूदा ओलंपिक चैंपियन है। सेमीफाइनल में जगह बनाने के दृष्टिकोण से बेहद अहम इस मैच में भारतीय टीम को नीदरलैंड से कड़ी चुनौती मिलेगी।

लुसाने डायमंड लीग: 88.05 मीटर थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे नीरज, श्रीलंका के रुमेश ने जीता खिताब

IANS | August 22, 2026 1:35 AM

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का लुसाने डायमंड लीग 2026 में जलवा देखने को मिला। नीरज ने इस सीजन का अपना बेस्ट थ्रो किया, लेकिन इसके बावजूद वह दूसरे स्थान पर रहे। श्रीलंका के रुमेश थरंगा 88.14 मीटर के थ्रो के साथ खिताब अपने नाम किया। वहीं, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स (86.69 मीटर) तीसरे स्थान पर रहे।

डीपीएल 2026: मयंक-आशीष की शानदार गेंदबाजी, ईस्ट दिल्ली ने आउटर दिल्ली को 7 विकेट से हराया

IANS | August 21, 2026 11:55 PM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 36वें मैच में ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आउटर दिल्ली वॉरियर्स को 7 विकेट से हराया। आउटर दिल्ली से मिले 135 रनों के लक्ष्य को ईस्ट दिल्ली ने सिर्फ 15.5 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल किया।

चोट के कारण यूएस ओपन में हिस्सा नहीं लेंगे यानिक सिनर और जैक ड्रेपर

IANS | August 21, 2026 11:37 PM

न्यूयॉर्क, 21 अगस्त (आईएएनएस)। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर और ब्रिटेन के जैक ड्रेपर चोट के कारण यूएस ओपन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। सिनर अपनी घुटने की इंजरी से अब तक उबर नहीं सके हैं।

महिला विश्व कप : नीदरलैंड्स से पार नहीं पा सकी भारतीय टीम, दूसरे राउंड के पहले मैच में मिली हार

IANS | August 21, 2026 11:25 PM

एमस्टेलवीन, 21 अगस्त (आईएएनएस)। एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप 2026 में शुक्रवार को नीदरलैंड्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को 2-0 से हराया। वैगनर स्टेडियम में दूसरे राउंड के पहले मुकाबले में नीदरलैंड्स की टीम पूरी तरह से हावी नजर आई और उन्होंने भारतीय टीम को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया।

'हमने अपना सब कुछ झोंक दिया', बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर होने के बाद बोले सात्विक-चिराग

IANS | August 21, 2026 10:54 PM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के स्टार डबल्स शटलर सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को शुक्रवार को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय जोड़ी का टूर्नामेंट में सफर भी समाप्त हो गया।

महिला डीपीएल 2026: नॉर्थ दिल्ली का विजयी आगाज, ईस्ट दिल्ली को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से रौंदा

IANS | August 21, 2026 10:27 PM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने महिला दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 की शानदार शुरुआत की है। शुक्रवार को टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 9 विकेट से हराया।

महिला एशिया कप 2026 के लिए यूएई और थाईलैंड टीम का ऐलान, ईशा ओझा को मिली कप्तानी

IANS | August 21, 2026 10:09 PM

दुबई, 21 अगस्त (आईएएनएस)। महिला एशिया कप 2026 के लिए यूएई की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान हो गया है। 28 अगस्त से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले टूर्नामेंट के लिए टीम की कमान अनुभवी ऑलराउंडर ईशा ओझा को सौंपी गई है।