हॉकी वर्ल्ड कप: 'पूल-ई' में नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत की 1-3 से हार

IANS | August 22, 2026 10:35 PM

एम्सटेलवीन (नीदरलैंड), 22 अगस्त (आईएएनएस)। एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के 'स्टेज 2' के अपने पहले 'पूल-ई' मैच में भारतीय टीम को सह-मेजबान नीदरलैंड्स के हाथों 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी बहुत कम हो गई हैं।

त्रिशा-गायत्री भविष्य में और सफलताएं हासिल करेंगी, एशियन गेम्स में नतीजे बेहतर होंगे: पुलेला गोपीचंद

IANS | August 22, 2026 9:07 PM

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद का मानना ​​है कि त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद का बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता गया ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल भारत की अगली पीढ़ी के लिए एक बड़ा बूस्ट साबित हो सकता है। इसके साथ ही उनका कहना है कि भारत की यह युवा महिला डबल्स जोड़ी भविष्य में और भी सफलताएं हासिल करेगी।

'अब किसी और खिलाड़ी को आजमाने का सही समय आ गया है', पोंटिंग की लाबुशेन को ड्रॉप करने की मांग

IANS | August 22, 2026 8:29 PM

मैके, 22 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद साउथ मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भी ऑस्ट्रेलिया की हालत खस्ता है। बांग्लादेश को पहली पारी में 64 रनों पर समेटने के बाद कंगारू टीम ने 165 के स्कोर पर ही अपने 8 विकेट गंवा दिए हैं।

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: सेमीफाइनल में त्रिशा-गायत्री की जोड़ी को मिली हार, ब्रॉन्ज मेडल से करना पड़ा संतोष

IANS | August 22, 2026 7:19 PM

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा है। विमेंस डबल्स के सेमीफाइनल मुकाबले में शनिवार को भारतीय जोड़ी को चीन की ल्यू शेंगशू और तान निंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

विमेंस डीपीएल: शिवी की नाबाद अर्धशतकीय पारी, स्ट्राइकर्स ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत

IANS | August 22, 2026 5:14 PM

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने विमेंस दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के तीसरे मुकाबले में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को 10 रन से मात दी। सीजन में लगातार दूसरी जीत के बाद स्ट्राइकर्स ने प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान मजबूत कर लिया है। वहीं, 2 में से 1 मैच गंवाकर सुपरस्टार्स दूसरे पायदान पर है।

भारत बनाम श्रीलंका: कोलंबो में शुभमन गिल के निशाने पर होंगे कई बड़े रिकॉर्ड्स, जो रूट को छोड़ सकते हैं पीछे

IANS | August 22, 2026 4:07 PM

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला रविवार से कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। दूसरे टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल के पास कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा।

भारत बनाम श्रीलंका: कोलंबो टेस्ट पर बारिश का साया, जानिए पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

IANS | August 22, 2026 3:07 PM

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच रविवार (23 अगस्त) से कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, गाले की तरह इस टेस्ट मुकाबले पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है।

कोलंबो में टेस्ट सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, श्रीलंका को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस

IANS | August 22, 2026 2:23 PM

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला रविवार से कोलंबो के सिंहली क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 165 रनों से जीत दर्ज की थी। ऐसे में शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम सीरीज को 2-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी।

नेक्सो चैंपियनशिप में शानदार ऐस के बाद शुभंकर ने कट बनाया, युवराज संधू चूके

IANS | August 22, 2026 12:27 PM

एबरडीनशायर, 22 अगस्त (आईएएनएस)। शुभंकर शर्मा ने नेक्सो चैंपियनशिप में वीकेंड राउंड में जगह बनाते हुए लगातार चार कट मिस करने का सिलसिला खत्म किया। उन्होंने इवन-पार दूसरे राउंड के दौरान छठे होल पर शानदार होल-इन-वन के साथ दिन का सबसे अच्छा शॉट लगाया।

दूसरा टेस्ट: मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 64 रन पर समेटा

IANS | August 22, 2026 10:11 AM

साउथ मैके, 22 अगस्त (आईएएनएस)। डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली बांग्लादेश की टीम साउथ मैके में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में महज 64 रन पर सिमट गई।