'राइट टू स्पोर्ट्स' को मौलिक अधिकार बनाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने 'फिजिकल लिटरेसी' का विरोध किया

IANS | August 20, 2026 10:54 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को संविधान के अनुच्छेद 21ए के तहत 'खेल के अधिकार' को मौलिक अधिकार के तौर पर मान्यता देने की मांग वाली एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई की। याचिकाकर्ता डॉ. कनिष्क पांडे ने कोर्ट से आग्रह किया कि खेल तक पहुंच से जुड़े बड़े संवैधानिक सवाल को 'फिजिकल लिटरेसी' जैसी सीमित अवधारणा में न बदला जाए।

डूरंड कप: 'पेनाल्टी शूटआउट' तक पहुंचा रोमांचक मुकाबला, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को हराकर फाइनल में मोहन बागान

IANS | August 20, 2026 10:11 PM

शिलांग, 20 अगस्त (आईएएनएस)। मोहन बागान सुपर जाइंट ने 135वें इंडियनऑयल डूरंड कप के फाइनल में जगह बना ली है। टीम को खिताबी मैच तक पहुंचाने में विशाल कैथ का अहम योगदान रहा, जिन्होंने शूटआउट में दो अहम बचाव किए। गुरुवार को शिलांग के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में तय समय तक स्कोर 0-0 था, जिसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में 'मैरिनर्स' (मोहन बागान) ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 4-3 से मात दी।

रोमांचक मुकाबले में वांग से मिली सिंधु को हार, वर्ल्ड चैंपियनशिप का सफर समाप्त

IANS | August 20, 2026 8:59 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। वर्ल्ड चैंपियनशिप में गुरुवार को हार के साथ पीवी सिंधु का 'विमेंस सिंगल्स' में सफर समाप्त हो गया। इसी के साथ सिंधु चैंपियनशिप में रिकॉर्ड छठा मेडल जीतने से चूक गईं। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गए रोमांचक 'राउंड-ऑफ-16' मुकाबले में चीन की वांग झी यी ने उन्हें 21-11, 15-21, 21-17 से मात दी।

महिला हॉकी विश्व कप: इंग्लिश टीम नहीं तोड़ सकी सविता पूनिया की 'दीवार', गोलरहित ड्रॉ के साथ अगले दौर में पहुंचा भारत

IANS | August 20, 2026 8:42 PM

एमस्टवीन (नीदरलैंड्स), 20 अगस्त (आईएएनएस)। एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया पूल डी का मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ। भारत की गोलकीपर सविता पूनिया इंग्लैंड के सामने 'दीवार' बनकर खड़ी रहीं। इस ड्रॉ के साथ ही भारतीय टीम ने अगले दौर में जगह बना ली है।

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: राउंड ऑफ 16 मुकाबले में हारी ध्रुव-तनीषा की जोड़ी, टूर्नामेंट में सफर समाप्त

IANS | August 20, 2026 5:04 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो का सफर गुरुवार को राउंड ऑफ 16 में खत्म हो गया। 15वीं वरीयता प्राप्त मिक्स्ड डबल्स जोड़ी को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में चीन के चेन फांग और गुओ शिनवा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

आईसीसी का फैसला, गद्दाफी स्टेडियम से 'डिमेरिट अंक' हटाया

IANS | August 20, 2026 4:24 PM

दुबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अपील पैनल ने गुरुवार को पाकिस्तान के लाहौर स्थित गद्दाफी स्टेडियम की पिच को लेकर लगाया गया डिमेरिट अंक हटा दिया। यह फैसला जून में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच की पिच को दी गई 'असंतोषजनक' रेटिंग के खिलाफ दायर अपील की समीक्षा के बाद लिया गया।

भारत बनाम श्रीलंका: कोलंबो में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? 2017 में मिली थी धमाकेदार जीत

IANS | August 20, 2026 3:02 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जाना है। सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम दूसरे टेस्ट को जीतकर श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

जोश टंग का अनोखा 'अर्धशतक', मिचेल स्टार्क को पछाड़ा

IANS | August 20, 2026 2:47 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच बुधवार से हेंडिग्ले में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुरू हुआ। इंग्लैंड ने पहले दिन ही पाकिस्तान की पहली पारी 171 पर समेट दी। इंग्लैंड की तरफ से तेज गेंदबाजों ओली रॉबिनसन और जोश टंग ने 5-5 विकेट लिए।

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: त्रिशा-गायत्री का शानदार प्रदर्शन जारी, भारतीय जोड़ी ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट

IANS | August 20, 2026 2:35 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की स्टार महिला बैडमिंटन जोड़ी त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने गुरुवार को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गए महिला डबल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी रिन इवानागा और की नाकानिशी को 21-16, 21-12 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

एमएलएस: इंटर मियामी और फिलाडेल्फिया यूनियन मैच 2-2 से ड्रॉ

IANS | August 20, 2026 9:52 AM

चेस्टर, 20 अगस्त (आईएएनएस)। मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) रेगुलर सीजन एक्शन में इंटर मियामी सीएफ और फिलाडेल्फिया यूनियन के बीच सुबारू पार्क में खेला गया मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। मियामी के लिए कप्तान लियोनेल मेसी और डेनियल पिंटर ने 1-1 गोल किए।