टी20 वर्ल्ड कप: नबी ने 7 रन देकर निकाले 4 विकेट, शानदार जीत के साथ अफगानिस्तान का अभियान समाप्त

IANS | February 19, 2026 10:40 PM

चेन्नई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान ने कनाडा के खिलाफ 82 रन से जीत के साथ अपने टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान का अंत किया है। इस मुकाबले में मोहम्मद नबी ने 4 ओवरों में महज 7 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।

टीम इंडिया के नए 'संकटमोचक' बने शिवम दुबे, बड़े मुकाबलों में पार लगा रहे नैया

IANS | February 19, 2026 8:44 PM

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 इंटरनेशनल में शिवम दुबे टीम इंडिया के नए 'संकटमोचक' बनकर उभरे हैं। मुश्किल हालात में लड़खड़ाती हुई पारी को संवारने का हुनर शिवम की बल्लेबाजी में साफतौर पर झलकने लगा है। पिछले टी20 विश्व कप से लेकर अब तक शिवम कई ऐसी पारियां खेल चुके हैं, जिनका जिक्र तो काफी कम हुआ, लेकिन उन पारियों का प्रभाव काफी ज्यादा रहा है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026: श्रीलंका को हराकर जिम्बाब्वे ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

IANS | February 19, 2026 7:35 PM

कोलंबो, 19 फरवरी (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक और बड़ा उलटफेर किया है। गुरुवार को आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के 38वें मैच में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 6 विकेट से शिकस्त दी। श्रीलंका से मिले 179 रनों के लक्ष्य को जिम्बाब्वे ने 19.3 ओवर में सिर्फ 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। वर्ल्ड कप में एक और उलटफेर के साथ ही जिम्बाब्वे ने कई बड़े रिकॉर्ड्स भी बनाए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे ने किया दूसरा बड़ा उलटफेर, श्रीलंका को 6 विकेट से हराया

IANS | February 19, 2026 6:57 PM

कोलंबो, 19 फरवरी (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बार फिर बड़ा उलटफेर किया है। इस टीम ने ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद श्रीलंका को भी धूल चटा दी है। गुरुवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका के विरुद्ध 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस टीम ने ग्रुप स्टेज में 4 में से 3 मैच जीते, जबकि एक बार बारिश के चलते बेनतीजा रहा।

रणजी ट्रॉफी: ड्रॉ के साथ 11 साल बाद फाइनल में पहुंचा कर्नाटक, खिताबी मैच में जम्मू-कश्मीर से भिड़ंत

IANS | February 19, 2026 6:07 PM

लखनऊ, 19 फरवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक और उत्तराखंड के बीच खेला गया रणजी ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित सेमीफाइनल मैच में कर्नाटक के बल्लेबाजों ने पूरी तरह से दबदबा बनाए रखा।

टी20: जॉर्जिया-मूनी के बीच शतकीय साझेदारी, भारत को 19 रन से हराकर बराबरी पर ऑस्ट्रेलिया

IANS | February 19, 2026 5:56 PM

कैनबरा, 19 फरवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ मनुका ओवल में गुरुवार को खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में 19 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ मेजबान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।

हरमनप्रीत ने इतिहास रचा, विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक मुकाबले खेलने वाली खिलाड़ी बनीं

IANS | February 19, 2026 5:10 PM

कैनबरा, 19 फरवरी (आईएएनएस)। हरमनप्रीत कौर सर्वाधिक इंटरनेशनल मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। हरमनप्रीत ने यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मनुका ओवल में जारी दूसरे टी20 मुकाबले में किया। यह ऐतिहासिक मैच कौर का भारत के लिए 356वां इंटरनेशनल मुकाबला था, जिसके साथ उन्होंने न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी सूजी बेट्स के 355 मुकाबले के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

जरनैल सिंह ढिल्लों: भारतीय फुटबॉल का बड़ा चेहरा, पाकिस्तान से जान बचाकर भागे थे

IANS | February 19, 2026 4:12 PM

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। जरनैल सिंह ढिल्लों का नाम देश के बेहतरीन फुटबॉलर के रूप में लिया जाता है। वह 1965 से 1967 तक भारत की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कप्तान रहे थे।

8 बल्लेबाजों को आउट करने में एक ही खिलाड़ी की भूमिका, टी20 वर्ल्ड कप में शमार जोसेफ ने रचा इतिहास

IANS | February 19, 2026 3:52 PM

कोलकाता, 19 फरवरी (आईएएनएस)। इटली के खिलाफ कैरेबियन खिलाड़ी शमार जोसेफ ने इतिहास रच दिया है। शमार जोसेफ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के एक ही मैच में 4 विकेट लेने के साथ 4 खिलाड़ियों को कैच आउट करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। ऐसा महिलाओं के टी20 वर्ल्ड कप में भी कभी नहीं हुआ।

खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026: गुलमर्ग में दिखेगा भारत की खेल नीति का असर

IANS | February 19, 2026 3:25 PM

गुलमर्ग, 19 फरवरी (आईएएनएस)। गुलमर्ग में होने वाले खेलो इंडिया विंटर गेम्स का अगला संस्करण सरकार की 'खेलो भारत' नीति का आदर्श उदाहरण बनने वाला है। 23-26 फरवरी के दौरान आयोजित होने वाले संस्करण से पहले पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलनी शुरू हो गई है।