टी20 विश्व कप: सेमीफाइनल की 4 टीमें कौन सी होंगी? दिग्गज भारतीय क्रिकेटरों ने की भविष्यवाणी

IANS | February 20, 2026 4:36 PM

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 की टीमों का फैसला हो चुका है। भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और पाकिस्तान ने सुपर-8 में जगह बनाई है।

महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स: भारत-ए टीम फाइनल में पहुंची, राधा यादव बनीं जीत की नायक

IANS | February 20, 2026 4:12 PM

बैंकॉक, 20 फरवरी (आईएएनएस)। भारत की बेटियों ने एसीसी महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत-ए टीम ने श्रीलंका-ए को 5 विकेट से हराया। टीम की इस जीत की नायक कप्तान राधा यादव रहीं, जिन्होंने सिर्फ 19 रन देकर 4 विकेट चटकाए।

'22 गज को छोड़ो, सिर्फ स्टंप्स पर फोकस करो', शमी ने दी जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों को सलाह

IANS | February 20, 2026 4:09 PM

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाजों को रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच से पहले अहम सलाह दी है। सेमीफाइनल में बंगाल को हराकर जम्मू-कश्मीर ने पहली बार खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाई है।

भारतीय हॉकी टीम होबार्ट लेग में सकारात्मक और आक्रामक सोच के साथ उतर रही है: हार्दिक सिंह

IANS | February 20, 2026 3:52 PM

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय हॉकी टीम एक नई शुरुआत के लिए तैयार है। टीम का फोकस एफआईएच मेन्स प्रो लीग 2025-26 के होबार्ट लेग पर है। 24 सदस्यीय भारतीय टीम इस आयोजन को हॉकी विश्व कप और एशियन गेम्स की तैयारी के रूप में देख रही है।

टी20 विश्व कप 2026 : पहले दौर में ही खुल गई इन 4 टीमों की पोल, ऑस्ट्रेलिया ने किया सबसे ज्यादा निराश

IANS | February 20, 2026 2:20 PM

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 के पहले दौर में कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। जिम्बाब्वे, इटली और अमेरिका की टीम ग्रुप स्टेज में छाप छोड़ने में सफल रहीं, तो कई बड़ी टीमों की पोल पहले राउंड में ही खुल गई। साल 2021 में टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो गया। वहीं, इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी बड़ी टीमों को भी सुपर 8 में पहुंचने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी।

टी20 विश्व कप: ग्रुप स्टेज में इन चार छोटी टीमों का प्रदर्शन रहा दमदार, जिम्बाब्वे ने किया सबसे ज्यादा प्रभावित

IANS | February 20, 2026 1:59 PM

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप स्टेज अपने अंतिम पड़ाव पर है। ग्रुप स्टेज में कई बड़े उलटफेर देखने को मिले। जिम्बाब्वे ने अपने प्रदर्शन से हर किसी को खासा प्रभावित करते हुए सुपर 8 में अपनी जगह बनाई। वहीं, अपने पहले ही विश्व कप में इटली की टीम भी छाप छोड़ने में सफल रही। अफगानिस्तान और अमेरिका ने भी अपने दमदार खेल के बूते फैंस का दिल जीता।

टी20 विश्व कप 2026 : ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच मुकाबला आज, फिर होगा बड़ा उलटफेर?

IANS | February 20, 2026 9:24 AM

दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतने की पूरी कोशिश करेंगी।

टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने रनों के हिसाब से दर्ज की चौथी बड़ी जीत

IANS | February 19, 2026 11:51 PM

चेन्नई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान ने गुरुवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मैच में कनाडा के खिलाफ 82 रन से शानदार जीत दर्ज की। यह अफगानिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप में रनों के हिसाब से चौथी सबसे बड़ी जीत रही।

टी20 वर्ल्ड कप: नबी ने 7 रन देकर निकाले 4 विकेट, शानदार जीत के साथ अफगानिस्तान का अभियान समाप्त

IANS | February 19, 2026 10:40 PM

चेन्नई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान ने कनाडा के खिलाफ 82 रन से जीत के साथ अपने टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान का अंत किया है। इस मुकाबले में मोहम्मद नबी ने 4 ओवरों में महज 7 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।

टीम इंडिया के नए 'संकटमोचक' बने शिवम दुबे, बड़े मुकाबलों में पार लगा रहे नैया

IANS | February 19, 2026 8:44 PM

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 इंटरनेशनल में शिवम दुबे टीम इंडिया के नए 'संकटमोचक' बनकर उभरे हैं। मुश्किल हालात में लड़खड़ाती हुई पारी को संवारने का हुनर शिवम की बल्लेबाजी में साफतौर पर झलकने लगा है। पिछले टी20 विश्व कप से लेकर अब तक शिवम कई ऐसी पारियां खेल चुके हैं, जिनका जिक्र तो काफी कम हुआ, लेकिन उन पारियों का प्रभाव काफी ज्यादा रहा है।