'जब आप कड़ी मेहनत करते हैं, तो अच्छी चीजें होती हैं', आयरलैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन पर बोलीं इजी वोंग
डर्बी, 4 सितंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड की तेज गेंदबाज इजी वोंग ने कहा कि आयरलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार गेंदबाजी करते हुए पहली बार पांच विकेट लेने से उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। वोंग का मानना है कि यह उनके अब तक के छोटे अंतरराष्ट्रीय करियर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा और इससे उन्हें आगे के मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने का भरोसा मिला है।