सीडब्ल्यूजी 2026: मेडल टैली में एक स्थान ऊपर पहुंचा भारत, ऑस्ट्रेलिया टॉप पर बरकरार
नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक गोल्ड और दो सिल्वर मेडल आए। इन तीन मेडल के साथ ही भारत के कुल मेडलों की संख्या अब 15 हो गई है, जिसका फायदा भारत को मेडल टैली में भी मिला है।