एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कमाल, एशियन गेम्स इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
निशिन, 22 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले में इतिहास रच दिया है। स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और ऋचा घोष की दमदार पारियों के बूते भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया है।