एंडरसन के नए रन-अप पर डैरेन गॉफ ने कहा: "यह खेलना जारी रखने की इच्छा को दर्शाता है"
नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। जेम्स एंडरसन ने जब से यह बयान दिया है कि वह भारत के खिलाफ इंग्लैंड की आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में नए रन-अप का इस्तेमाल करेंगे, तब से उनकी इस सोच पर क्रिकेट एक्सपर्ट और पूर्व क्रिकेटर अपनी राय दे रहे हैं। इस बीच पूर्व तेज गेंदबाज डैरेन गॉफ का मानना है कि यह अनुभवी तेज गेंदबाज की इच्छा को दर्शाता है।