चोट के कारण एहेन मुनोज़ ला लीगा के पूरे सीज़न से बाहर
मैड्रिड, 22 जनवरी (आईएएनएस)। ला लीगा में रियल सोसिएदाद को शेष सत्र में लेफ्ट-बैक ऐहेन मुनोज़ के बिना मैदान में उतरना होगा। क्लब ने पुष्टि की है कि शनिवार रात को सेल्टा विगो के खिलाफ 1-0 की जीत में उनका क्रूसिएट लिगामेंट फट गया था, जिसके कारण उन्हें बीच मैच में ही बाहर होना पड़ा।