इंग्लैंड को भारत के खिलाफ स्मार्ट जोखिम लेने की जरूरत : नासिर हुसैन
नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि इंग्लैंड को 25 जनवरी से शुरू होने वाली आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान भारत के खिलाफ स्मार्ट जोखिम लेने की जरूरत होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है।