4 जनवरी विशेष: भारतीय क्रिकेट के बड़े पोस्टर बॉय माने गए इरफान पठान ने लिया था संन्यास
नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम में इरफान पठान को एक ऐसे खिलाड़ी के रूप में याद किया जाता है जिनका करियर उनकी क्षमता के मुताबिक आकार नहीं ले सका। कपिल देव के बाद कभी भारतीय टीम के लिए खेले सबसे प्रभावशाली तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर माने गए इरफान पठान संन्यास के बाद क्रिकेट कमेंटेटर और विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं।