बीबीएल: जीत के साथ रंगपुर राइडर्स के अभियान की शुरुआत, रॉयल्स को 7 विकेट से रौंदा
नई दिल्ली, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। रंगपुर राइडर्स ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2025-26 में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। इस टीम ने सोमवार को खेले गए सीजन के पांचवें मुकाबले में चटोग्राम रॉयल्स के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ रंगपुर राइडर्स ने प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पायदान अपने नाम कर लिया है।