पिता के नक्शेकदम पर चले, डेब्यू टेस्ट में लगाया शतक, सुरिंदर अमरनाथ के नाम दर्ज है 'अनूठा रिकॉर्ड'
नई दिल्ली, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। पूर्व भारतीय क्रिकेट सुरिंदर अमरनाथ उस परिवार से आते हैं, जिन्होंने भारत को कई दिग्गज खिलाड़ी दिए। खुद सुरिंदर के पिता लाला अमरनाथ भारत के दिग्गज खिलाड़ी रहे। इस 'पिता-पुत्र की जोड़ी' के नाम डेब्यू टेस्ट मैच में शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है।