बीपीएल: मैच शुरू होने से चंद मिनट पहले ढाका कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच का निधन
नई दिल्ली, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2025-26 में शनिवार को राजधानी वॉरियर्स के खिलाफ मुकाबले से ठीक पहले ढाका कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच महबूब अली जकी का निधन हो गया। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।