अंडर 19 एशिया कप: मिन्हास ने खेली यागदार पारी, भारत को 191 रन से हराकर पाकिस्तान दूसरी बार चैंपियन
दुबई, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। अंडर 19 एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से मात देकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। इससे पहले पाकिस्तान साल 2012 में भारत के साथ संयुक्त विजेता रहा था।