तेजस्विन शंकर: क्रिकेट छोड़कर एथलेटिक्स में बनाया करियर, ऊंची कूद में बनाया नेशनल रिकॉर्ड
नई दिल्ली, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत में क्रिकेट ऐसा खेल है जिसे सभी खेलना चाहते हैं। दूसरे खेलों को छोड़कर खिलाड़ी क्रिकेट का रुख करते हैं। इसकी वजह क्रिकेट की लोकप्रियता और आर्थिक संपन्नता है। तेजस्विन शंकर ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने क्रिकेट छोड़कर एथलेटिक्स को चुना और मौजूदा समय में देश में ऊंची कूद के क्षेत्र में तेजी से उभरता बड़ा नाम हैं।