इंग्लैंड ने भारत को 229 पर रोका
लखनऊ, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। सेमीफाइनल की होड़ से लगभग बाहर हो चुके इंग्लैंड ने बेहतर गेंदबाजी प्रदर्शन करते हुए खिताब के प्रबल दावेदार और मेजबान भारत को विश्व कप मुकाबले में रविवार को 50 ओवर में नौ विकेट पर 229 रन पर रोक दिया।