कुलदीप यादव: वे गेंदबाज, जिन्होंने 'डूबते' करियर के बीच खुद को फिर से किया साबित
नई दिल्ली, 13 दिसंबर (आईएएनएस)। एक दौर था, जब युजवेंद्र चहल के साथ कुलदीप यादव की जोड़ी को सभी ने काफी पसंद किया। फैंस इन्हें 'कुलचा' के नाम से पुकारते थे। जब ये जोड़ी मैदान पर होती, तो विपक्षियों के लिए बल्लेबाजी बिल्कुल भी आसान नहीं रहती। इस जोड़ी ने अपने दम पर भारत को कई मुकाबले जिताने में मदद की, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक मुकाबले ने इस 'चाइनामैन गेंदबाज' का नसीब ही बदल दिया।