केएल राहुल का टोटका काम आया, विश्व कप 2023 सेमीफाइनल के बाद पहली बार टॉस जीता भारत

IANS | December 6, 2025 1:44 PM

विशाखापत्तनम, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच का नतीजा कुछ घंटे बाद आएगा, लेकिन लगातार 20 मैचों से भारत के टॉस हारने का जो क्रम चला आ रहा था, वो टूट गया। कप्तान केएल राहुल ने आखिरकार टॉस जीत ही लिया।

निर्णायक मुकाबले में भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी दक्षिण अफ्रीका, दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

IANS | December 6, 2025 1:18 PM

विशाखापत्तनम, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस अहम मैच में भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

233 गेंद पर 58 रन, गेंदबाज केमार रोच ने अपनी बल्लेबाजी से टाली वेस्टइंडीज की हार

IANS | December 6, 2025 12:49 PM

क्राइस्टचर्च, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट में शनिवार पांचवां दिन था। टेस्ट बचाने के लिए संघर्ष कर रही वेस्टइंडीज को शाई होप और विकेटकीपर टेविन इमलेच के रूप में पहले सेशन में ही दो झटके लगे। इन दो विकेटों के बाद वेस्टइंडीज की हार तय लग रही थी, लेकिन आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे केमार रोच के इरादे बिल्कुल अलग थे। गेंदबाजी के लिए मशहूर रोच ने अपनी यादगार बल्लेबाजी से वेस्टइंडीज के लिए मैच ड्रा कराने में बड़ी भूमिका निभाई।

जस्टिन ग्रिव्स और केमार रोच ने न्यूजीलैंड से छिनी जीत, वेस्टइंडीज ने टेस्ट ड्रा कराया

IANS | December 6, 2025 11:08 AM

क्राइस्टचर्च, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम अपने प्रदर्शन से हर बार चौंकाती है और अक्सर याद दिलाती रहती है कि उसका इतिहास कितना गौरवशाली रहा है। क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट को ड्रा कराकर वेस्टइंडीज ने अपने उसी ऐतिहासिक और गौरवशाली इतिहास का फिर से उदाहरण दिया है।

विशाखापत्तनम में विराट कोहली का धांसू वनडे रिकॉर्ड, 97.83 की औसत से बल्लेबाजी

IANS | December 5, 2025 11:40 PM

नई दिल्ली, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाना है। इस मैदान पर विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड जबरदस्त रहा है।

वेटलिफ्टिंग: सैनिकों के बीच ताकत परखने वाला खेल, जिसने ओलंपिक में बनाई खास पहचान

IANS | December 5, 2025 11:02 PM

नई दिल्ली, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। वेटलिफ्टिंग ताकत, सहनशक्ति और संतुलन का खेल है, जिसमें स्नैच के अलावा, क्लीन एंड जर्क दो मुख्य तकनीकों के रूप में शामिल हैं। इस खेल के लिए आत्मविश्वास और मानसिक दृढ़ता के साथ शरीर की मांसपेशियों को विकसित करना जरूरी है। ओलंपिक में वेटलिफ्टिंग बेहद लोकप्रिय खेल है।

विशाखापत्तनम में शानदार है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड, जानें कैसा रहा मैच-दर-मैच प्रदर्शन?

IANS | December 5, 2025 9:11 PM

विशाखापत्तनम, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार है। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए सीरीज जीतने के लिहाज से निर्णायक है।

अंडर 19 वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीकी टीम घोषित, मुहम्मद बुलबुलिया संभालेंगे कमान

IANS | December 5, 2025 7:29 PM

जोहान्सबर्ग, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका ने आईसीसी अंडर 19 मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है, जिसकी कमान मुहम्मद बुलबुलिया के हाथों में है। यह टूर्नामेंट 15 जनवरी से 6 फरवरी तक नामीबिया और जिम्बाब्वे में खेला जाएगा।

आईसीसी ने पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमान पर जुर्माना लगाया

IANS | December 5, 2025 6:49 PM

दुबई, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। श्रीलंका के विरुद्ध त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल मुकाबले के दौरान आईसीसी नियमों का उल्लंघन करने को लेकर पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमान पर जुर्माना लगाया गया है।

जसप्रीत बुमराह: आधुनिक युग के महान तेज गेंदबाज, जिनकी कपिल देव से होती है तुलना

IANS | December 5, 2025 6:09 PM

नई दिल्ली, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। तेज रफ्तार गेंदबाजी, अनूठे एक्शन और सटीक यॉर्कर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी गहरी छाप छोड़ने वाले जसप्रीत बुमराह के निरंतर शानदार प्रदर्शन ने उन्हें खास बनाया है। इस गेंदबाज को कपिल देव के बाद भारत का सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज माना जाता है, जिसने स्पिन-प्रधान भारतीय गेंदबाजी परिदृश्य में अपनी तेज रफ्तार से गहरी छाप छोड़ी।