26 दिसंबर विशेष: शेन वॉर्न ने रचा था इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने थे
नई दिल्ली, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। 26 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज 2025-26 का चौथा टेस्ट मेलबर्न में शुरू हुआ होगा। 26 दिसंबर न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया बल्कि टेस्ट क्रिकेट इतिहास के लिए बेहद अहम है। महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने 2006 में 26 दिसंबर को ही अपने टेस्ट करियर का 700वां विकेट पूरा किया था। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने थे।