सिंहावलोकन 2025: 'नीरज चोपड़ा क्लासिक' के माध्यम से भारत ने जैवलिन में दिखाया दम
नई दिल्ली, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीता था। वह इस खेल में पदक जीतने वाले भारत के पहले एथलीट थे। नीरज की सफलता ने इस खेल को भारत में बड़ी लोकप्रियता दिलायी। 2024 में पेरिस में आयोजित ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने रजत पदक जीत फिर से अपना दबदबा बनाया। नीरज की लगातार दो ओलंपिक में हासिल की गई उपलब्धियों ने दुनिया को ये बता दिया था कि जैवलिन में भारत एक वैश्विक शक्ति बन चुका है।