फिगर स्केटिंग : प्रागैतिहासिक काल का आविष्कार, विंटर ओलंपिक के कलात्मक खेलों में बना एक
नई दिल्ली, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। बर्फ पर खेले जाने वाले 'फिगर स्केटिंग' को कलात्मक खेलों में जाना जाता है, जिसमें खिलाड़ी संगीत के साथ संतुलन, स्पिन, जंप और स्टेप्स का प्रदर्शन करते हुए मेडल जीतने की कोशिश करते हैं। तकनीक और कला का यह अनोखा मेल ओलंपिक का अहम हिस्सा माना जाता है।