श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर बुमराह, आकिब नबी को पहली बार मिली जगह

IANS | August 3, 2026 10:27 AM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी इंजरी से रिकवर न होने के कारण श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। बुमराह की जगह पर जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

शानदार क्लोजिंग सेरेमनी के साथ सीडब्ल्यूजी 2026 का समापन, भारत को सौंपी गई मेजबानी

IANS | August 3, 2026 10:19 AM

ग्लासगो, 3 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का समापन रविवार को क्लोजिंग सेरेमनी के साथ हुआ। भारत को सीडब्ल्यूजी 2030 के लिए मेजबानी सौंपी गई। क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान भारत के शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक देखने को मिली। इसके साथ ही भारतीय गायक शंकर महादेवन, ऋषभ शर्मा और भूमि त्रिवेदी ने अपनी आवाज से समां बांधा।

'हमारे दल के प्रदर्शन पर गर्व है', पीएम मोदी ने सीडब्ल्यूजी 2026 में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा

IANS | August 3, 2026 9:42 AM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 भारत के लिए यादगार रहा। रेसलिंग, बैडमिंटन और शूटिंग जैसे खेलों की गैरमौजूदगी के बावजूद देश की झोली में कुल 39 मेडल आए, जिसमें 13 गोल्ड शामिल रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीडब्ल्यूजी में भारतीय दल के ऐतिहासिक प्रदर्शन की सराहना की है।

वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान: ग्रीव्स-किंग की दमदार पारी, शुरुआती झटकों से उभरी कैरेबियाई टीम

IANS | August 3, 2026 7:34 AM

त्रिनिदाद, 3 अगस्त (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल मैदान पर सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक कैरेबियाई टीम ने 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 239 रन लगा लिए हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स: '70 गोल्ड' के साथ ऑस्ट्रेलिया 'नंबर-1', भारत ने हासिल किया चौथा स्थान

IANS | August 2, 2026 11:55 PM

ग्लासगो, 2 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन 23 जुलाई से 2 अगस्त के बीच ग्लासगो में हुआ, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने सर्वाधिक मेडल जीतकर शीर्ष पायदान हासिल किया। ग्लासगो 2026 में 74 कॉमनवेल्थ देशों और अन्य रीजन के 3,000 से ज्यादा एथलीट्स ने 16 खेलों में हिस्सा लिया। इनमें 10 एबल-बॉडी और 6 इंटीग्रेटेड पैरा स्पोर्ट्स शामिल रहे। 216 मेडल इवेंट्स वाले 23वें एडिशन में कुल 674 मेडल दिए गए।

ट्रैक साइकिलिंग में चौथा गोल्ड, एम्मा फिनुकैन ने कॉमनवेल्थ गेम्स में इतिहास रचा

IANS | August 2, 2026 10:26 PM

ग्लासगो, 2 अगस्त (आईएएनएस)। वेल्स की साइकिलिंग स्टार एम्मा फिनुकैन ने 'कॉमनवेल्थ गेम्स' में इतिहास रच दिया है। फिनुकैन ने रविवार को ग्लासगो में महिलाओं का कीरिन खिताब अपने नाम किया, जिसके साथ गेम्स के एक ही संस्करण में चार ट्रैक गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली स्प्रिंट साइक्लिस्ट बन गईं।

कॉमनवेल्थ गेम्स: 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल के साथ भारत के अभियान का समापन

IANS | August 2, 2026 10:10 PM

ग्लासगो, 2 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन 23 जुलाई से 2 अगस्त के बीच ग्लासगो में हुआ। इसमें भारत ने कुल 39 मेडल के साथ चौथा स्थान अपने नाम किया। इन मेडल्स में 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज शामिल रहे। पुरुष एथलीट्स ने 23 मेडल (5 गोल्ड, 13 सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज) हासिल किए, जबकि महिलाओं ने कुल 16 मेडल (8 गोल्ड, 4 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज) जीते।

सीडब्ल्यूजी 2026: भारत के हाथ से फिसला मेडल, जूडोका इशरूप नारंग मामूली अंतर से चूकीं ब्रॉन्ज

IANS | August 2, 2026 8:45 PM

ग्लासगो, 2 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 78 किलोग्राम भार वर्ग के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में भारतीय जूडोका इशरूप नारंग को हार का सामना करना पड़ा। रविवार को 'एसईसी हॉल-4' में हुए इस कड़े मुकाबले में उन्हें कनाडा की कोराली गॉडबूट ने 'गोल्डन स्कोर' में हराया।

जन्मतिथि विशेष: घरेलू क्रिकेट में लंबे समय तक खेले इन 3 क्रिकेटरों का टीम इंडिया के साथ छोटा सफर रहा

IANS | August 2, 2026 7:38 PM

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में क्रिकेट जैसी लोकप्रियता और पैसा किसी खेल में नहीं है। यही वजह है कि देश का अधिकांश युवा क्रिकेट खेलता है और भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलना चाहता है। हालांकि, हर क्रिकेटर का भारतीय टीम के लिए खेलने का सपना पूरा नहीं होता, और अगर पूरा भी होता है, तो उन्हें बहुत कम समय मिलता है।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: पी.टी. उषा ने स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला एथलीटों की तारीफ की

IANS | August 2, 2026 6:42 PM

ग्लासगो, 2 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) की अध्यक्ष पी.टी. उषा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के कैंपेन का नेतृत्व करने वाली देश की महिला एथलीटों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि महिला एथलीटों की उपलब्धियां उनकी वर्षों की लगन को दिखाती हैं और साथ ही नई पीढ़ी की लड़कियों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करती हैं। महिला एथलीटों ने देश के 13 स्वर्ण पदकों में 8 स्वर्ण पदक जीते हैं।