सीडब्ल्यूजी 2026: सोमन राणा-शुभम जुयाल का कमाल, एफ57 शॉट पुट में भारत ने 'गोल्ड' के साथ 'सिल्वर' भी जीता

IANS | August 1, 2026 5:49 PM

ग्लासगो, 1 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार को पैरा एथलेटिक्स में भारत ने इतिहास रच दिया। सोमन राणा ने पुरुषों के शॉट पुट एफ57 इवेंट में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता। वहीं, शुभम जुयाल ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुक्केबाजी, ट्रिपल जंप और शॉट पुट में पदक जीतने वालों को दी बधाई

IANS | August 1, 2026 5:27 PM

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। ग्लासगो में आयोजित हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार के दिन की शुरुआत भारत के लिए बेहतरीन रही है। भारतीय एथलीटों ने देश की झोली में स्वर्ण और रजत पदक डाले हैं। प्रीति पवार और जैस्मीन लैम्बोरिया ने मुक्केबाजी में स्वर्ण जीता है, तो जदुमणि सिंह ने मुक्केबाजी में रजत पदक जीता है। ट्रिपल जंप में प्रवीण चित्रवेल ने रजत और सेल्वा प्रभु ने कांस्य पदक जीता है। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एथलीटों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी है। रक्षा मंत्री ने शॉट पुट के पदक विजेताओं को भी बधाई दी है।

सीडब्ल्यूजी 2026: गोल्ड चूके बॉक्सर जादुमणी सिंह, मेंस 55 किग्रा वर्ग में भारत के नाम सिल्वर

IANS | August 1, 2026 5:17 PM

ग्लासगो, 1 अगस्त (आईएएनएस)। बॉक्सर जादुमणी सिंह को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा है, उन्हें शनिवार को एसईसी हॉल-5 में खेले गए मेंस 55 किग्रा वर्ग के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जाई डिक्सन के खिलाफ 0-5 से हार का सामना करना पड़ा।

'श्रीलंका के लिए गर्व का दिन', कॉमनवेल्थ में स्वर्ण जीतने वाले संगकारा ने की रुमेश पथिरेज की प्रशंसा

IANS | August 1, 2026 4:40 PM

लंदन, 1 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने कहा है कि रुमेश थरंगा पथिरेज का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की जैवलिन थ्रो में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतना उनके देश के लिए अविश्वसनीय और गर्व का दिन है।

सीडब्ल्यूजी 2026: सिर्फ 30 मिनट में 2 गोल्ड, रिंग में प्रीति के बाद जैस्मिन ने दिखाया दमखम

IANS | August 1, 2026 4:06 PM

ग्लासगो, 1 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार को भारतीय महिला मुक्केबाजों ने महज 30 मिनट में 2 गोल्ड जीते। प्रीति पवार के बाद जैस्मिन लंबोरिया ने 'गोल्डन पंच' लगाए। प्रीति ने महिलाओं की 54 किलोग्राम प्रतियोगिता में कनाडा की स्कार्लेट सवाना डेलगाडो के खिलाफ 5-0 से फाइनल बाउट जीती। वहीं, जैस्मिन ने महिलाओं के 57 किलोग्राम भार वर्ग में नॉर्दन आयरलैंड की माइकेला वाल्श को 5-0 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया।

लद्दाख में खेल नीति 2026 पेश, खिलाड़ियों के लिए 1 करोड़ रुपये के इंसेंटिव की घोषणा

IANS | August 1, 2026 4:00 PM

लेह, 1 अगस्त (आईएएनएस)। लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर वी. के. सक्सेना ने शनिवार को लद्दाख खले नीति 2026 को मंजूरी दी। खेल नीति के तहत एथलीटों को मासिक स्कॉलरशिप, एक बार के नकद पुरस्कार और लगातार वित्तीय मदद देने का वादा किया गया है। खेल नीति 2026 की घोषणा को इस केंद्र शासित प्रदेश को एक खेल ताकत के रूप में बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

एम. वी. श्रीधर: घरेलू क्रिकेट में 21 शतक, 366 सर्वश्रेष्ठ स्कोर, टीम इंडिया में फिर भी नहीं मिला मौका

IANS | August 1, 2026 3:03 PM

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाना हर दौर में एक मुश्किल काम रहा है। ऐसे कई क्रिकेटर हुए हैं जिनका घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है, लेकिन उन्हें कभी भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला। एम. वी. श्रीधर का नाम भी ऐसे ही क्रिकेटर के रूप में लिया जाता है।

ताइपे ओपन: तन्वी शर्मा ने कटाया फाइनल का टिकट, सेमीफाइनल में हुआंग यू-हसुन को हराया

IANS | August 1, 2026 1:35 PM

ताइपे, 1 अगस्त (आईएएनएस)। तन्वी शर्मा ने ताइपे बैडमिंटन ओपन 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए महिला सिंगल्स के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने एकतरफा गेम में जीत हासिल की और बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 टूर्नामेंट में भारत के खिताब जीतने की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

'देश को आपकी उपलब्धि पर गर्व है', राष्ट्रपति और गृह मंत्री ने दी मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई

IANS | August 1, 2026 12:58 PM

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए 9वां दिन ऐतिहासिक रहा। जूडो और डेकाथलॉन के खेल में भारत ने पहली बार मेडल जीता। वहीं, जैवलिन थ्रो में देश को दोहरी खुशी मिली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और गृह मंत्री अमित शाह ने मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

स्कॉट एडवर्ड्स ने छोड़ी नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम की कप्तानी, बास डी लीडे संभालेंगे कमान

IANS | August 1, 2026 12:39 PM

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। स्कॉट एडवर्ड्स ने नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने 56 वनडे इंटरनेशनल मुकाबलों में टीम की कप्तानी की। एडवर्ड्स की जगह पर ऑलराउंडर बास डी लीडे आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 कैंपेन के बाकी मैचों के लिए टीम की कमान संभालेंगे।