आईपीएल 2026: केएल राहुल का स्पेशल 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले पहले भारतीय ओपनर बने

IANS | May 2, 2026 1:53 PM

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में केएल राहुल का बल्ला जमकर रन उगल रहा है। राहुल सिर्फ रन ही नहीं बना रहे, बल्कि लंबे-लंबे छक्के और दर्शनीय चौके भी लगा रहे हैं। शुक्रवार को जयपुर में राहुल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 40 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 5 छक्का लगाए। इस दौरान राहुल के नाम एक बेहद खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

आरआर के खिलाफ अर्धशतक से निसांका को आत्मविश्वास मिलेगा: मोहम्मद कैफ

IANS | May 2, 2026 1:13 PM

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। शुक्रवार को आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का मुकाबला खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने 226 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल किया और राजस्थान को 7 विकेट से हराया। दिल्ली की जीत में सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका के विस्फोटक अर्धशतक का अहम योगदान रहा। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा है कि निसांका की पारी उनका आत्मविश्वास बढ़ाएगी।

थॉमस कप: फ्रांस पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा, भारत से होगा मुकाबला

IANS | May 2, 2026 12:15 PM

होर्सेन्स, 2 मई (आईएएनएस)। डेनमार्क के फोरम होर्सेन्स में खेले जा रहे थॉमस कप में फ्रांस ने इतिहास रचा है। फ्रांस ने पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है। फ्रांस ने जापान पर 3-0 की शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई। डेनमार्क ने भी अंतिम चार में अपनी जगह बना ली है।

'जीत उन दो लड़कों को समर्पित जो अब इस दुनिया में नहीं हैं': डीसी कोच हेमांग बदानी

IANS | May 2, 2026 11:53 AM

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए (226 रन), डीसी की आईपीएल इतिहास की ये सबसे बड़ी जीत थी। डीसी के मुख्य कोच हेमांग बदानी ने इस जीत को टीम के उन दो प्रशंसकों को समर्पित किया है जो अब इस दुनिया में नहीं हैं।

फॉर्मूला 1: मैकलारेन के लैंडो नॉरिस का शानदार प्रदर्शन, स्प्रिंट रेस के लिए पोल पोजीशन अपने नाम की

IANS | May 2, 2026 11:20 AM

मियामी, 2 मई (आईएएनएस)। फॉर्मूला 1 वर्ल्ड चैंपियनशिप के मियामी ग्रैंड प्रिक्स वीकेंड की शुरुआत बेहद रोमांचक रही। मैकलारेन के लैंडो नॉरिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्प्रिंट रेस के लिए पोल पोजीशन अपने नाम कर ली। नॉरिस ने एक बेहतरीन लैप लगाकर मर्सिडीज के युवा और इन-फॉर्म ड्राइवर किमी एंटोनेली को पीछे छोड़ते हुए टीम को अहम बढ़त दिलाई।

आईपीएल 2026: वैभव सूर्यवंशी की विकेट पर आक्रामक जश्न जैमीसन को महंगा पड़ा, एक डिमेरिट प्वाइंट दिया गया

IANS | May 2, 2026 10:49 AM

जयपुर, 2 मई (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को शुक्रवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ मैच के दौरान वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद आक्रामक जश्न मनाना महंगा पड़ा। उन्हें आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 को तोड़ने का दोषी पाते हुए एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया। साथ ही भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी गई।

आईपीएल 2026: 'लड़कों की शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी से खुश हूं,' आरआर पर जीत के बाद बोले डीसी के कप्तान अक्षर पटेल

IANS | May 2, 2026 10:01 AM

जयपुर, 2 मई (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने शुक्रवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ 226 रन का लक्ष्य हासिल कर मैच 7 विकेट से जीता। आईपीएल के इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए डीसी की यह सबसे बड़ी जीत थी। डीसी के कप्तान अक्षर पटेल जीत के बाद बेहद खुश नजर आए और टीम के खिलाड़ियों की प्रशंसा की।

आईपीएल 2026: आरआर के खिलाफ जीत डीसी के लिए 'विशेष', अब तक ऐसी विजय नहीं मिली थी

IANS | May 2, 2026 9:39 AM

जयपुर, 2 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने ये मुकाबला 7 विकेट से जीता। डीसी को आरआर के खिलाफ मिली ये जीत विशेष और ऐतिहासिक है।

आईपीएल 2026: क्या सीएसके के घरेलू मैदान पर टूटेगा एमआई की हार का सिलसिला? ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

IANS | May 2, 2026 9:14 AM

चेन्नई, 2 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में शनिवार की शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। क्या एमआई सीएसके को उसके घर में हराएगी या सीएसके अपने घर में एमआई को हराकर 2 अंक लेगी, ये देखना काफी रोमांचक होगा।

आईपीएल 2026: केएल राहुल के पास पहुंची ऑरेंज कैप, सीजन में इन 5 बल्लेबाजों के नाम सबसे ज्यादा रन

IANS | May 2, 2026 8:20 AM

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए शीर्ष क्रम में केएल राहुल एक मजबूत कड़ी साबित हुए हैं। सीजन की शुरुआत में कुछ मैचों में बड़ा स्कोर करने में असफल रहे राहुल अब पूरी तरह फॉर्म में लौट चुके हैं और हर मैच में अच्छी गति से रन बनाते हुए विपक्षी टीमों पर भारी पड़ रहे हैं।