हेल्थ टिप्स : गर्मियों में बढ़ जाता है 'फूड पॉइजनिंग' का मामला, ऐसे करें बचाव

IANS | April 13, 2026 9:11 PM

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। गर्मी के मौसम में फूड पॉइजनिंग के मामले बढ़ते दिखते हैं। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट लोगों को चेतावनी देने के साथ इससे बचाव के उपाय भी बताते हैं। बासी भोजन, खुले में रखा खाना और गंदा पानी फूड पॉइजनिंग का सबसे बड़ा कारण है। गर्मी के मौसम में खान-पान पर विशेष ध्यान देना बहुत जरूरी है। अगर सावधानी बरती जाए तो इस समस्या को आसानी से रोका जा सकता है।

बंगाल चुनाव: निर्वाचन आयोग ने वोटरों के लिए टोल-फ्री नंबर लॉन्च किया

IANS | April 13, 2026 9:10 PM

कोलकाता, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। चुनाव आयोग ने सोमवार को एक अलग टोल-फ्री नंबर लॉन्च किया, ताकि पश्चिम बंगाल के वोटर सीधे आयोग को अशांति या कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी समस्या की रिपोर्ट कर सकें।

14 अप्रैल: बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती समानता और न्याय का उत्सव

IANS | April 13, 2026 9:09 PM

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। हर साल 14 अप्रैल उस चेतना का उत्सव है, जिसने भारत को बराबरी की नजर से देखना सिखाया। यह दिन डॉ. भीमराव अंबेडकर का है, जिनका जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय की ऐसी यात्रा है, जो आज भी समाज को दिशा देती है।

वडोदरा रिंग रोड प्रोजेक्ट का प्रथम चरण पूर्ण, परियोजना से गुजरात की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार

IANS | April 13, 2026 9:05 PM

वडोदरा, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। वडोदरा में बन रही रिंग रोड परियोजना दक्षिण गुजरात, उत्तर गुजरात, सौराष्ट्र और मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे के बीच कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस परियोजना से न केवल वडोदरा शहर में ट्रैफिक प्रबंधन में मदद मिलेगी, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को भी पंख लगेंगे। इस रिंग रोड के बनने से वडोदरा शहर में भारी गाड़ियों का दबाव कम होगा, जाम की समस्या समाप्त होगी और आवागमन में लोगों का समय भी बचेगा।

दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का मौका: प्रोजेक्ट साइंटिस्ट समेत 11 पदों पर आवेदन शुरू, जल्दी भरें फॉर्म

IANS | April 13, 2026 8:58 PM

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के सबसे प्रतिष्ठित केंद्रीय संस्थानों में से एक, दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने प्रोजेक्ट साइंटिस्ट समेत विभिन्न 11 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एसबीआई एससीओ जॉब अलर्ट: लीड बिजनेस एनालिस्ट के 8 पदों पर वैकेंसी, आज से आवेदन शुरू

IANS | April 13, 2026 8:49 PM

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। देश का सबसे बड़ा वाणिज्यिक बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने स्पेशल कैडर ऑफिसर (एससीओ) भर्ती के तहत लीड बिजनेस एनालिस्ट के कुल 8 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

20,400 टन एलपीजी लेकर 'जग विक्रम' मंगलवार को पहुंचेगा कांडला: केंद्र

IANS | April 13, 2026 8:33 PM

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय ध्वज वाला एलपीजी जहाज 'जग विक्रम', जो शनिवार को सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुका है, मंगलवार यानी 14 अप्रैल को कांडला बंदरगाह पहुंचने वाला है। एक आधिकारिक बयान में सोमवार को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने यह जानकारी साझा की है।

यूसीसी पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की दो टूक, 'देश में सभी धर्मों के लिए समान कानून होना चाहिए'

IANS | April 13, 2026 8:30 PM

दुर्गापुर, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दुर्गापुर में रोड शो के दौरान आईएएनएस से बातचीत में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने यूसीसी को लेकर ममता बनर्जी के आरोपों पर पलटवार किया। साथ ही, दावा किया कि राज्य में भाजपा के पक्ष में माहौल बन चुका है और पार्टी की सरकार तय है।

पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा अपडेट: एलपीजी सप्लाई सामान्य, 98 प्रतिशत बुकिंग ऑनलाइन; करीब 4.32 लाख नए पीएनजी कनेक्शन सक्रिय

IANS | April 13, 2026 8:21 PM

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच केंद्र सरकार ने ईंधन आपूर्ति को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि देश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई सामान्य बनी हुई है, और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

तेल पर निर्भरता घटाने के लिए केंद्र सरकार ईवी और महत्वपूर्ण खनिजों के उपयोग को दे रही बढ़ावा

IANS | April 13, 2026 7:53 PM

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पश्चिम एशिया संकट और वैश्विक तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच केंद्र सरकार ने तेल आयात पर निर्भरता कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) और स्वच्छ ऊर्जा से जुड़े महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में तेजी लाई है।