जेपी नड्डा का कांग्रेस पर तीखा हमला, खड़गे के आरोपों को बताया 'झूठ की खेती', 10 मुद्दों पर दिया जवाब

IANS | December 31, 2025 8:32 PM

नई दिल्ली, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर पलटवार करते हुए उन्हें 'झूठ परोसने' का आरोपी ठहराया है।

'माना अंधेरा घना है, लेकिन यारो दीया जलाना कहां मना है', पीएम मोदी के यादगार बयान

IANS | December 31, 2025 7:42 PM

नई दिल्ली, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2025 के समापन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के 'मोदी आर्काइव' अकाउंट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उन प्रेरक भाषणों को शेयर किया है, जिनमें उन्होंने देश के भविष्य, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण को लेकर कहा है।

केंद्र सरकार ने ओडिशा में एनएच 326 के अपग्रेड को दी मंजूरी; 1,526.21 करोड़ रुपए आएगी लागत

IANS | December 31, 2025 7:17 PM

नई दिल्ली, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को ओडिशा राज्य में एनएच-326 के 68,600 किलोमीटर से 311,700 किलोमीटर तक मौजूदा 2-लेन को पेव्ड शोल्डर (सड़क के किनारे बनी पक्की, समतल पट्टी) सहित 2-लेन में बदलने और मजबूत करने के लिए मंजूरी दे दी है।

जयंती विशेष : ‘राग दरबारी’ से व्यंग्य को नई ऊंचाई देने वाले रचनाकार

IANS | December 31, 2025 6:59 PM

नई दिल्ली, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध व्यंग्यकार का नाम लिया जाए तो उसमें श्रीलाल शुक्ल का नाम जरूर आता है। साहित्यकार की 31 दिसंबर को जयंती है। उत्तर प्रदेश, लखनऊ के अतरौली गांव में जन्मे शुक्ल ने अपनी कलम से साबित किया कि व्यंग्य सिर्फ हंसाने का माध्यम नहीं, बल्कि गंभीर सामाजिक मुद्दों को हल्के और प्रभावी अंदाज में सामने लाने का मजबूत जरिया भी है।

स्वागत : पिछले 22 वर्षों से गुजरात के नागरिकों का सरकार में विश्वास दृढ़ कर रहा प्लेटफॉर्म

IANS | December 31, 2025 6:12 PM

गांधीनगर, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। नागरिकों तथा सरकार के बीच की दूरी को समाप्त करने के लिए टेक्नोलॉजी में विद्यमान क्षमता का अधिकतम उपयोग कर राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अप्रैल, 2003 को 'स्टेट वाइड अटेंशन ऑन ग्रिवेंसेज बाई एप्लिकेशन ऑफ टेक्नोलॉजी' (स्वागत) कार्यक्रम की शुरुआत की थी।

भारतीय निर्यातकों को सशक्त बनाने के लिए सरकार की नई पहल, शुरू की 'मार्केट एक्सेस सपोर्ट' योजना

IANS | December 31, 2025 5:29 PM

नई दिल्ली, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक बेहतर पहुंच दिलाने के लिए सरकार ने बुधवार को मार्केट एक्सेस सपोर्ट (एमएएस) योजना शुरू की। यह योजना एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन (ईपीएम) के तहत लाई गई है, जिसे इस साल नवंबर में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी थी।

सरकारी कंपनियों से वार्षिक डिविडेंड बीते 5 वर्षों में 86 प्रतिशत बढ़कर 74,017 करोड़ रुपए हुआ

IANS | December 31, 2025 3:42 PM

नई दिल्ली, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज (सीपीएसई) से डिविडेंड बीते पांच वर्षों में 86.2 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 74,017 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 2020-21 में 39,750 करोड़ रुपए था। यह जानकारी वित्त मंत्रालय की ओर से बुधवार को दी गई।

भोजन को स्वादिष्ट तो सेहत का खास ख्याल रखता है सुपरफूड सरसों का तेल

IANS | December 31, 2025 3:11 PM

नई दिल्ली, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। सरसों का तेल भारतीय रसोई का अभिन्मन हिस्सा है, लेकिन कई लोग इसे पुराने जमाने का समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। सरसों का तेल न केवल भोजन को लजीज बनाता है बल्कि सेहत के लिए भी लाभदायी है। आयुर्वेद में सरसों के तेल का खास महत्व है।

भेड़ाघाट की संगमरमर कला को मिली नई पहचान, मूर्तिकारों ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया

IANS | December 31, 2025 2:47 PM

भेड़ाघाट, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। 'भारत का ग्रैंड कैन्यन' कहा जाने वाला भेड़ाघाट मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में स्थित एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। भेड़ाघाट अपनी पत्थर कला, विशेष रूप से संगमरमर की मूर्तिकला के लिए प्रसिद्ध है। इस क्षेत्र के कारीगर नर्मदा नदी के किनारे पाए जाने वाले कोमल संगमरमर से जटिल देवी-देवताओं और अन्य मूर्तियां बनाते हैं।

खालिदा जिया के जनाजे में शामिल होने ढाका पहुंचे एस जयशंकर, पीएम मोदी का शोक संदेश तारिक रहमान को सौंपा

IANS | December 31, 2025 2:11 PM

ढाका, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया को आज उनके पति और पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान के बगल में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। उनके निधन पर शोक जताने और अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए विभिन्न देशों के प्रतिनिधि ढाका पहुंच रहे हैं। भारत की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर भी खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ढाका पहुंचे हैं।