अमरेली के दुधाला गांव में हर घर पर सोलर सिस्टम, तीन साल से बिजली का बिल शून्य
अमरेली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। गुजरात के अमरेली जिले स्थित लाठी तालुका का दुधाला गांव आज पूरे इलाके में एक मिसाल बन चुका है। करीब 2 हजार से ज्यादा आबादी और 400 से अधिक घरों वाले इस गांव ने खुद को पूरी तरह सौर ऊर्जा से चलने वाला गांव बना लिया है। दुधाला के हर घर की छत पर सोलर सिस्टम लगा हुआ है और इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि गांव के लोगों का पिछले तीन सालों से बिजली का बिल शून्य आ रहा है।