न नाम, न इनाम, बस देश आगे बढ़े ये अरमान चाहिए, बुलेट परियोजना से जुड़े श्रमवीरों ने पीएम मोदी को बताए अनुभव (लीड-1)

IANS | November 16, 2025 5:54 PM

सूरत, 16 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात दौरा किया। इस दौरान वह सूरत में निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (एमएएचएसआर) की प्रगति की समीक्षा की। पीएम मोदी ने वहां काम कर रहे इंजीनियरों और कर्मचारियों से बातचीत भी की। इस दौरान एक कर्मचारी ने पीएम मोदी को कुछ खास पंक्तियां भी सुनाईं।

बिहार: नीतीश कुमार के बेटे निशांत को उम्मीद, जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे पिता

IANS | November 16, 2025 5:35 PM

पटना, 16 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के परिवार के सदस्यों की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने जीत का श्रेय मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार की 20 साल की मेहनत को दिया और आशीर्वाद के लिए जनता का आभार व्यक्त किया।

पीएम मोदी ने बुलेट ट्रेन परियोजना की समीक्षा की, इंजीनियरों और कर्मचारियों से भी की बातचीत

IANS | November 16, 2025 4:06 PM

सूरत, 16 नवंबर (आईएएनएस)। गुजरात में देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना का काम तेजी से किया जा रहा है। इस बीच बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर गुजरात दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की प्रगति का भी जायजा लिया।

'आरएसएस को गुरु दक्षिणा से मिलता है धन', मोहन भागवत ने बताई संघ के सफर की कहानी

IANS | November 16, 2025 3:20 PM

जयपुर, 16 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने संगठन की यात्रा का वर्णन किया है। जयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मोहन भागवत ने संघ के प्रति कार्यकर्ताओं के समर्पण और संगठन को बढ़ाने के लिए फंडिंग जैसे विषयों पर चर्चा की।

हार्मोन बैलेंस कर तनाव, अनिद्रा की छुट्टी करता है सर्वांगासन

IANS | November 16, 2025 3:16 PM

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। हार्मोन बैलेंस ना हो तो शरीर में कई समस्याएं पनप सकती हैं। ऐसे में सर्वांगासन का प्रतिदिन अभ्यास कर इन समस्याओं को दूर रखा जा सकता है। थायरॉइड, रक्त संचार और मानसिक शांति के लिए यह अत्यंत लाभकारी आसन है।

श्रीलंका में मौजूद है महाशक्तिपीठ मां शंकरी देवी मंदिर, भगवान शिव से जुड़ी है ये मान्यता

IANS | November 16, 2025 3:12 PM

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। विश्व भर में 18 महाशक्तिपीठ मंदिर हैं, जो सिर्फ भारत में ही नहीं हैं, बल्कि एक मंदिर श्रीलंका में भी स्थापित है।

भारत की युवा शक्ति और कोरियाई टेक्नोलॉजी एक अच्छा मिश्रण, दोनों देशों को होगा फायदा : हरदीप पुरी

IANS | November 16, 2025 2:51 PM

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपने कोरियाई दौरे के दौरान रविवार को कहा कि भारत की युवा शक्ति और कोरियाई टेक्नोलॉजी एक अच्छा मिश्रण है और इससे दोनों देशों को फायदा होगा।

संसद में कांग्रेस अपने युवा सांसदों को बोलने तक नहीं देती, करियर हो रहा खत्म: पीएम मोदी

IANS | November 16, 2025 2:46 PM

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पार्टी की अंतर्कलह को लेकर निशाना साधा है। अगले महीने शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस में युवा सांसदों को बोलने का अवसर नहीं दिया जाता है। यह बात कई युवा सांसदों ने खुद उन्हें बताई है।

पंजाब: ईडी ने फगवाड़ा में चार जगहों पर छापे मारे, 22 लाख रुपए जब्त

IANS | November 16, 2025 2:17 PM

जालंधर, 16 नवंबर (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) नियमों के उल्लंघन के मामले में बड़ा एक्शन लिया है। केंद्रीय एजेंसी ने पंजाब के फगवाड़ा में चार जगहों पर छापे मारे और 22 लाख रुपए जब्त किए। छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी बरामद किए गए।

दिल्ली कार विस्फोट केस में जैश-ए-मोहम्मद का हवाला कनेक्शन, हैंडलर के जरिए आतंकी उमर तक भेजने की जांच

IANS | November 16, 2025 11:45 AM

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट केस में जांच एजेंसियों को संदिग्ध आतंकवादी मुजम्मिल से पूछताछ में अहम लीड मिली है। एजेंसियों को पता चला है कि हुंडई आई-20 कार को चला रहे आतंकवादी उमर उन नबी को कथित तौर पर हवाला के जरिए पैसे मिले थे। रविवार को सूत्रों ने यह जानकारी दी।