गुजरात : वडोदरा में ‘हर घर नल से जल’ योजना ने बदला जीवन, मिल रहा साफ पानी, बीमारियां हो रही दूर
वडोदरा, 27 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की तरफ से कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं में से एक है जल जीवन मिशन योजना। गुजरात के वडोदरा में इसके तहत चल रही ‘हर घर नल से जल’ योजना ने लोगों की जिंदगी में बदलाव ला दिया है।