जयंती विशेष : सीधी-सरल प्रेम कहानियों को पर्दे पर उतारने वाले निर्देशक, जिनका 'जासूस' घर-घर पहुंचा
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा के निर्देशक बासु चटर्जी एक ऐसा नाम है, जिन्हें मिडिल-ऑफ-द-रोड सिनेमा का पायनियर भी कहा जाता है। उन्होंने ऐसी फिल्में बनाईं, जो मेनस्ट्रीम एंटरटेनमेंट और पैरेलल सिनेमा के बीच संतुलन बनाती थीं।