आर्मी एयर डिफेंस डे : भारतीय रक्षा तंत्र की अभेद्य ढाल, जिसके सामने हर प्रहार फेल
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। 10 जनवरी एक ऐसा दिन है, जब भारत अपने उन योद्धाओं को सलाम करता है, जो पलक झपकते ही दुश्मन के हवाई मंसूबों को राख में बदलने की शक्ति रखते हैं। आइए जानते हैं कैसे एक 'एंटी-एयरक्राफ्ट ट्रेनिंग सेंटर' से शुरू हुआ सफर आज 'आकाशतीर' जैसी डिजिटल शक्ति तक जा पहुंचा है।