इतिहास के पन्नों से: जब आसमान में गूंजा पहला जेट इंजन, लिखी गई उड़ान के इतिहास की नई इबारत
नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। उड़ान हमेशा से एक आकर्षण का विषय रहा है। राइट ब्रदर्स की पहली उड़ान से लेकर स्पेस शटल के अंतरिक्ष में पहुंचने तक, हर पड़ाव ने इंसान को नए सपने दिए, लेकिन 27 अगस्त की तारीख इतिहास के उस अध्याय से जुड़ी, जिसने भविष्य की दिशा बदल दी। इसी दिन, साल 1939 में जर्मनी के वैज्ञानिकों ने दुनिया का पहला जेट एयरक्राफ्ट हेइंकेल एचई-178 आसमान में उड़ाया।