आईपीओ लाने की तैयारी कर रही स्काईवेज एयर सर्विसेज पर फ्रॉड को लेकर एफआईआर दर्ज, कंपनी ने कहा- कानूनी उपायों पर विचार जारी
नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। आईपीओ लाने की तैयारी कर रही दिल्ली की एयर फ्रेट और लॉजिस्टिक्स कंपनी स्काईवेज एयर सर्विसेज लिमिटेड के खिलाफ यूके की कंपनी पीजी पेपर कंपनी लिमिटेड ने आर्थिक अपराध शाखा की दिल्ली ब्रांच में एफआईआर दर्ज करवाई है।