पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ से बिजली बिल हुआ शून्य, धमतरी के लाभार्थी लोकेश ने बताए फायदे
धमतरी, 30 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन्हीं में से एक 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना'है। इस योजना का उद्देश्य नागरिकों को सस्ती और स्थायी ऊर्जा मुहैय्या कराना है। धमतरी जिले में इस योजना का लाभ लेकर लोग भारी भरकम बिजली बिल से राहत पा रहे है।