विश्व रेडियो दिवस: डिजिटल वर्ल्ड का भी एंटरटेनमेंट बॉक्स, एआईआर से लेकर एआई वर्ल्ड तक रेडियो का सफर
नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। क्या आपको याद है वह पुराने जमाने का लकड़ी का भारी-भरकम 'बक्सा' जिसकी सुई (डायल) घूमते ही कभी लंदन की खबरें गूंजती थीं, तो कभी सीलोन से आने वाले फिल्मी गाने? क्या आप जानते हैं कि जब 1912 में टाइटैनिक डूब रहा था, तो वह 'रेडियो' ही था जिसने सैकड़ों लोगों की जान बचाने के लिए संकट का संदेश (एसओएस) दुनिया तक पहुंचाया था?