निडर दयानंद : 'वेदों की ओर लौटो...', जिन्होंने गांधीजी से पहले दिया था 'स्वराज' का मंत्र
नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। 12 फरवरी 1824 को गुजरात के टंकारा में जन्मे मूलशंकर (स्वामी दयानंद सरस्वती) बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। कहा जाता है कि दो वर्ष की आयु में ही उन्होंने गायत्री मंत्र का शुद्ध उच्चारण करना सीख लिया था।